With reference to 'IFC Masala Bonds', sometimes seen in the news, which of the statements given below is/are correct?
1. The International Finance Corporation, which offers these bonds, is an arm of the World Bank.
2. They are the rupee-denominated bonds and are a source of debt financing for the public and private sector.
Select the correct answer using the code given below.
Correct Option: (c) Both 1 and 2
Masala Bonds are rupee-denominated debt instruments issued in overseas markets by Indian entities to raise capital. The International Finance Corporation (IFC), a member of the World Bank Group, was the first to issue these bonds to fund infrastructure projects in India, allowing both public and private sectors to access offshore debt financing without exchange rate risks.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले 'आई० एफ० सी० मसाला बॉन्ड (IFC Masala Bonds)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन), जो इन बॉंडों को प्रस्तावित करता है, विश्व बैंक की एक शाखा है।
2. ये रुपया अंकित मूल्य वाले बॉन्ड (rupee-denominated bonds) हैं और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रक के ऋण वित्तयन के स्रोत हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
मसाला बॉन्ड विदेशी बाजारों में भारतीय संस्थाओं द्वारा पूंजी जुटाने के लिए जारी किए जाने वाले रुपया-अंकित ऋण साधन हैं। विश्व बैंक समूह की सदस्य अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) भारत में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए इन बॉन्डों को जारी करने वाली पहली संस्था थी, जिससे सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों को विनिमय दर जोखिम के बिना ऋण प्राप्त करने की अनुमति मिली।