In the context of India, which of the following factors is/are contributor/contributors to reducing the risk of a currency crisis?
1. The foreign currency earnings of India's IT sector
2. Increasing the government expenditure
3. Remittances from Indians abroad
Select the correct answer using the code given below.
Correct Option: 1 and 3 only
A currency crisis occurs when a country's foreign exchange reserves deplete rapidly, threatening its ability to finance imports and service external debt. The foreign currency earnings of India's IT sector (service exports) and remittances from non-resident Indians (NRIs) provide massive inflows of foreign exchange, which strengthen reserves and reduce currency crisis risks. Increasing government expenditure does not inherently reduce currency risk and can sometimes widen fiscal and current account deficits.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
भारत के संदर्भ में, मुद्रा संकट के जोखिम को कम करने में निम्नलिखित में से किस/किन कारक/कारकों का योगदान है?
1. भारत के IT सेक्टर के विदेशी मुद्रा अर्जन का
2. सरकारी व्यय के बढ़ने का
3. विदेशस्थ भारतीयों द्वारा भेजे गए धन का
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: केवल 1 और 3
मुद्रा संकट तब उत्पन्न होता है जब किसी देश के विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी से कमी आती है, जिससे आयात और बाहरी ऋण चुकाने की उसकी क्षमता खतरे में पड़ जाती है। भारत के आईटी सेक्टर की विदेशी मुद्रा की कमाई (सेवा निर्यात) और अनिवासी भारतीयों (NRI) द्वारा भेजे गए धन (प्रेेषण) विदेशी मुद्रा का भारी अंतर्वाह प्रदान करते हैं, जो भंडार को मजबूत करते हैं और मुद्रा संकट के जोखिम को कम करते हैं। सरकारी व्यय बढ़ाने से सीधे तौर पर मुद्रा संकट का जोखिम कम नहीं होता है।