With reference to the Indian economy, consider the following statements :
1. If the inflation is too high, Reserve Bank of India (RBI) is likely to buy government securities.
2. If the rupee is rapidly depreciating, RBI is likely to sell dollars in the market.
3. If interest rates in the USA or European Union were to fall, that is likely to induce RBI to buy dollars.
Which of the statements given above are correct ?
Correct Option: 2 and 3 only
High inflation prompts the RBI to follow a contractionary monetary policy, which involves selling government securities (Open Market Operations) to absorb liquidity, making statement 1 incorrect. If the rupee is rapidly depreciating, the RBI sells US dollars from its foreign exchange reserves to increase the supply of dollars and support the rupee, making statement 2 correct. Falling interest rates in the USA or EU would make foreign assets less attractive, leading to capital inflows into India and forcing the RBI to buy dollars to prevent excessive rupee appreciation, making statement 3 correct.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यदि मुद्रास्फीति अत्यधिक है, तो भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) सम्भावित रूप से सरकारी प्रतिभूतियाँ खरीद सकता है ।
2. यदि रुपए का तेजी से मूल्यह्रास हो रहा है, तो RBI बाज़ार में डॉलरों का सम्भावित रूप से विक्रय कर सकता है ।
3. यदि USA या यूरोपीय संघ में ब्याज दरें गिरती होतीं, तो इससे सम्भावित रूप से RBI की डॉलरों की खरीद प्रेरित हो सकती है ।
उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?
सही उत्तर: केवल 2 और 3
अत्यधिक मुद्रास्फीति होने पर RBI तरलता को अवशोषित करने के लिए खुले बाज़ार में सरकारी प्रतिभूतियों को बेचता है, न कि खरीदता है, अतः कथन 1 गलत है। यदि रुपए का तेजी से मूल्यह्रास हो रहा है, तो RBI डॉलर बेचकर रुपए के मूल्य को थामने का प्रयास करता है, जिससे कथन 2 सही है। USA या यूरोपीय संघ में ब्याज दरें गिरने से भारत में पूंजी प्रवाह बढ़ता है जिसे रोकने के लिए RBI डॉलर खरीदता है, अतः कथन 3 सही है।