With reference to Indian history, which of the following is/are the essential element/elements of the feudal system?
1. A very strong centralized political authority and a very weak provincial or local political authority
2. Emergence of administrative structure based on control and possession of land
3. Creation of lord-vassal relationship between the feudal lord and his overlord
Select the correct answer using the code given below.
Correct Option: 2 and 3 only
Feudalism is fundamentally characterized by political decentralization; hence, statement 1 is incorrect as it describes a highly centralized authority. Statements 2 and 3 are correct because feudalism is built upon an administrative structure tied to land tenure (fiefs) and a reciprocal lord-vassal relationship based on loyalty, military service, and mutual obligations.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से सामन्ती व्यवस्था का/के अनिवार्य तत्व है/हैं?
1. अत्यन्त सशक्त केन्द्रीय राजनीतिक सत्ता और अत्यन्त दुर्बल प्रांतीय अथवा स्थानीय राजनीतिक सत्ता
2. भूमि के नियंत्रण तथा स्वामित्व पर आधारित प्रशासनिक संरचना का उदय
3. सामन्त तथा उसके अधिपति के बीच स्वामी-दास सम्बन्ध का बनना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: केवल 2 और 3
सामंतवाद की मूल विशेषता राजनीतिक विकेंद्रीकरण है, इसलिए कथन 1 गलत है क्योंकि यह एक अत्यधिक केंद्रीकृत सत्ता का वर्णन करता है। कथन 2 और 3 सही हैं क्योंकि सामंती व्यवस्था भूमि के नियंत्रण व स्वामित्व (जागीर) पर आधारित प्रशासनिक संरचना और स्वामी-दास (लॉर्ड-वेसल) के पारस्परिक निष्ठा संबंधों पर टिकी थी।