Which among the following is the most logical and rational assumption that can be made from the above passage?
Correct Option: Inclusive innovation and R&D can help create an egalitarian society.
The passage argues that an innovative and R&D-driven India will promote inclusivity along with technological advancement. It points out that R&D can mitigate social inequality and ease pressures from rapid urbanization. It notes that the widening gap in productivity between agriculture and knowledge-intensive sectors like manufacturing and services threatens to worsen income inequality. By encouraging research institutions to focus on the needs of the poor and by upgrading the capacity of informal firms, inclusive innovation can lower the cost of goods and services and generate new income opportunities for the underprivileged. Therefore, a logical assumption is that inclusive innovation and R&D have the potential to help build an egalitarian (socially equal and inclusive) society. Option A is incorrect because "only way" is an extreme and unsupported assumption. Option B is incorrect because "every rapidly growing country" is a broad over-generalization. Option D is incorrect because the relationship between rapid economic growth and urbanization is not the focus or assumption of this passage. Hence, option C is the correct choice.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
निम्नलिखित में से कौन-सी सर्वाधिक तार्किक और तर्कसंगत पूर्वधारणा है, जो कि उपर्युक्त परिच्छेद से बनाई जा सकती है?
सही उत्तर: समावेशी नवप्रवर्तन तथा R&D एक समतावादी समाज बनाने में सहायता कर सकते हैं।
परिच्छेद का तर्क है कि एक नवप्रवर्तनकारी भारत तकनीकी उन्नति के साथ-साथ समावेशी भी होगा, जिससे सभी नागरिकों का जीवन सुधरेगा। अनुसंधान और विकास (R&D) बढ़ती सामाजिक असमानता को कम कर सकते हैं और तीव्र शहरीकरण के दबावों से राहत दिला सकते हैं। कृषि और ज्ञान-आधारित आधुनिक क्षेत्रों के बीच उत्पादकता का बढ़ता अंतर आय की असमानता को बढ़ाने का खतरा पैदा करता है। भारत की R&D प्रयोगशालाओं और विश्वविद्यालयों को गरीब लोगों की जरूरतों पर ध्यान रखने के लिए प्रोत्साहित कर तथा ज्ञान-आर्जन के लिए अनौपचारिक प्रतिष्ठानों की क्षमता में उन्नयन कर, एक नवप्रवर्तन और अनुसंधान कार्यक्रम इस प्रभाव का सामना कर सकता है। समावेशी नवप्रवर्तन वस्तु और सेवाओं की लागत को कम कर सकता है तथा गरीब लोगों के लिए आय-आर्जन के अवसर उत्पन्न कर सकता है। अतः, इस परिच्छेद से यह तर्कसंगत पूर्वधारणा बनाई जा सकती है कि समावेशी नवप्रवर्तन तथा R&D एक समतावादी (समानता पर आधारित) समाज के निर्माण में सहायक हो सकते हैं। विकल्प A अनुचित है क्योंकि 'R&D ही एकमात्र रास्ता है' कहना एक चरम पूर्वधारणा है। विकल्प B भी गलत है क्योंकि इसमें 'प्रत्येक तेजी से विकसित होने वाले देश' का अनावश्यक सामान्यीकरण किया गया है। विकल्प D अप्रासंगिक है क्योंकि द्रुत शहरीकरण और तीव्र आर्थिक विकास के अंतर्संबंधों पर परिच्छेद केंद्रित नहीं है। अतः विकल्प C सबसे उपयुक्त और तार्किक पूर्वधारणा है।