Other than poaching, what are the possible reasons for the decline in the population of Ganges River Dolphins?
1. Construction of dams and barrages on rivers
2. Increase in the population of crocodiles in rivers
3. Getting trapped in fishing nets accidentally
4. Use of synthetic fertilizers and other agricultural chemicals in crop-fields in the vicinity of rivers
Select the correct answer using the code given below.
Correct Option: 1, 3 and 4 only
The decline of the Ganges River Dolphin is caused by habitat fragmentation due to dams/barrages (1), accidental entanglement in fishing gillnets (3), and chemical pollution from agricultural runoff (4). Crocodiles and dolphins naturally coexist in river ecosystems and crocodile population increases are not a cause for dolphin decline.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
गंगा नदी डॉल्फिन की समष्टि में ह्रास के लिए शिकार-चोरी के अलावा और क्या सम्भव कारण हैं?
1. नदियों पर बांधों और बराजों का निर्माण
2. नदियों में मगरमच्छों की समष्टि में वृद्धि
3. संयोग से मछली पकड़ने के जालों में फँस जाना
4. नदियों के आस-पास के फसल-खेतों में संश्लिष्ट उर्वरकों और अन्य कृषि रसायनों का इस्तेमाल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: केवल 1, 3 और 4
गंगा नदी डॉल्फिन की आबादी में गिरावट का कारण बांधों/बराजों द्वारा प्राकृतिक आवास का विखंडन (1), मछली पकड़ने के जालों में दुर्घटनावश फंसना (3), और कृषि अपवाह से रसायनों का प्रदूषण (4) है। मगरमच्छ और डॉल्फिन नदी पारिस्थितिकी तंत्र में स्वाभाविक रूप से सह-अस्तित्व में रहते हैं और मगरमच्छों की आबादी में वृद्धि डॉल्फिन की कमी का कारण नहीं है।