With reference to the Parliament of India, consider the following statements:
1. Prorogation of a House by the President of India does not require the advice of the Council of Ministers.
2. Prorogation of a House is generally done after the House is adjourned sine die but there is no bar to the President of India prorogating the House which is in session.
3. Dissolution of the Lok Sabha is done by the President of India who, save in exceptional circumstances, does so on the advice of the Council of Ministers.
Which of the statements given above is/are correct?
Correct Option: (c) 2 and 3
Prorogation of a House by the President is done on the advice of the Council of Ministers, making statement 1 incorrect. Statement 2 is correct as prorogation is usually done after sine die adjournment, but the President can prorogue a session even while the House is in session. Statement 3 is correct because dissolution of the Lok Sabha is done by the President on the aid and advice of the Council of Ministers.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
भारत के संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत के राष्ट्रपति द्वारा किसी सदन के सत्रावसान के लिए मंत्रि-परिषद् के परामर्श की आवश्यकता नहीं है ।
2. सदन का सत्रावसान सामान्यतः सदन के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के पश्चात किया जाता है, किंतु भारत के राष्ट्रपति द्वारा उस सदन का सत्रावसान करने पर कोई वर्जन नहीं है जो सत्र में है ।
3. लोक सभा का विघटन भारत के राष्ट्रपति द्वारा, असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर, मंत्रि-परिषद् के परामर्श से किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
सही उत्तर: (c) 2 और 3
राष्ट्रपति द्वारा सदन का सत्रावसान मंत्रि-परिषद् के परामर्श से किया जाता है, अतः कथन 1 गलत है। कथन 2 सही है क्योंकि सत्रावसान सामान्यतः अनिश्चितकालीन स्थगन के बाद होता है, लेकिन राष्ट्रपति सत्र में चल रहे सदन का भी सत्रावसान कर सकते हैं। कथन 3 सही है क्योंकि लोक सभा का विघटन मंत्रि-परिषद् के परामर्श पर होता है।