With reference to 'Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana', consider the following statements:
1. Under this scheme, farmers will have to pay a uniform premium of two percent for any crop they cultivate in any season of the year.
2. This scheme covers post-harvest losses arising out of cyclones and unseasonal rains.
Which of the statements given above is/are correct?
Correct Option: (b) 2 only
Under the Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY), farmers pay differential premiums: 2% for Kharif crops, 1.5% for Rabi crops, and 5% for annual commercial/horticultural crops. The scheme comprehensively covers localized risks and post-harvest losses caused by unseasonal rains and cyclonic activity up to a maximum period of two weeks.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. इस योजना के अंतर्गत कृषकों को वर्ष के किसी भी मौसम में उनके द्वारा किसी भी फसल की खेती करने पर दो प्रतिशत की एकसमान दर से बीमा किस्त का भुगतान करना होगा।
2. यह योजना, चक्रवात एवं गैर-मौसमी वर्षा से होने वाले कटाई-उपरान्त घाटे को बीमाकृत करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
सही उत्तर: (b) केवल 2
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत, किसान भिन्न-भिन्न प्रीमियम का भुगतान करते हैं: खरीफ फसलों के लिए 2%, रबी फसलों के लिए 1.5%, और वार्षिक वाणिज्यिक/बागवानी फसलों के लिए 5%। यह योजना चक्रवात और बेमौसम बारिश से होने वाले कटाई के उपरांत के नुकसान को अधिकतम दो सप्ताह की अवधि के लिए व्यापक रूप से कवर करती है।