With reference to the religious history of India, consider the following statements :
1. Sthaviravadins belong to Mahayana Buddhism.
2. Lokottaravadin sect was an offshoot of Mahasanghika sect of Buddhism.
3. The deification of Buddha by Mahasanghikas fostered the Mahayana Buddhism.
Which of the statements given above is/are correct ?
Correct Option: (b) 2 and 3 only
Statement 1 is incorrect because Sthaviravadins belong to Hinayana/Theravada Buddhism, not Mahayana. Statement 2 and 3 are correct: the Lokottaravadin sect emerged from the Mahasanghika sect, and the early deification of Buddha by Mahasanghikas laid the philosophical foundation for the rise of Mahayana Buddhism.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. स्थविरवादी महायान बौद्ध धर्म से संबंधित हैं ।
2. लोकोत्तरवादी संप्रदाय बौद्ध धर्म के महासांघिक संप्रदाय की एक शाखा थी ।
3. महासांघिकों द्वारा बुद्ध के देवतारोपण ने महायान बौद्ध धर्म को प्रोत्साहित किया ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
सही उत्तर: (b) केवल 2 और 3
कथन 1 गलत है क्योंकि स्थविरवादी हीनयान/थेरवाद बौद्ध धर्म से संबंधित हैं। कथन 2 और 3 सही हैं क्योंकि लोकोत्तरवादी महासांघिकों की शाखा थी और महासांघिकों द्वारा बुद्ध के देवतारोपण ने महायान बौद्ध धर्म को प्रोत्साहित किया।