The term 'IndARC', sometimes seen in the news, is the name of
Correct Option: India's underwater observatory to scientifically study the Arctic region
IndARC is India's first multi-sensor moored underwater observatory, established in July 2014 in the Kongsfjorden fjord of the Arctic region (Svalbard, Norway). It was designed to collect real-time data on the Arctic climate system and its influence on the Indian monsoon.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
कभी-कभी समाचारों में देखा जाने वाला शब्द 'इंड-आर्क (IndARC)' किसका नाम है?
सही उत्तर: आर्कटिक क्षेत्र के वैज्ञानिक अध्ययन हेतु भारत की अन्तरजलीय वेधशाला (अंडरवॉटर ऑब्जर्वेटरी)
इंड-आर्क (IndARC) भारत की पहली बहु-सेंसर आधारित अन्तरजलीय वेधशाला है, जिसे जुलाई 2014 में आर्कटिक क्षेत्र (स्वालबार्ड, नॉर्वे) के कांग्सफजोर्डन फ्योर्ड में स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य आर्कटिक जलवायु प्रणाली और भारतीय मानसून पर इसके प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन करने के लिए वास्तविक समय के आंकड़े एकत्र करना है।