With reference to the usefulness of the by-products of sugar industry, which of the following statements is/are correct?
1. Bagasse can be used as biomass fuel for the generation of energy.
2. Molasses can be used as one of the feedstocks for the production of synthetic chemical fertilizers.
3. Molasses can be used for the production of ethanol.
Select the correct answer using the codes given below.
Correct Option: 1 and 3 only
Bagasse is the fibrous residue left after sugarcane crushing and is widely used as a biomass fuel for cogeneration of heat and electricity. Molasses, a viscous byproduct of sugar refining, is primarily utilized for ethanol production via fermentation. However, molasses is not used as a feedstock for producing synthetic chemical fertilizers.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
शर्करा उद्योग के उपोत्पाद की उपयोगिता के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. खोई को, ऊर्जा उत्पादन के लिए जैव मात्रा ईंधन के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है।
2. शीरे को, कृत्रिम रासायनिक उर्वरकों के उत्पादन के लिए एक भरण-स्टॉक की तरह प्रयुक्त किया जा सकता है।
3. शीरे को, एथनॉल उत्पादन के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: केवल 1 और 3
खोई (बगास) गन्ना पेराई के बाद बचा रेशेदार अवशेष है, जिसका उपयोग ऊर्जा और बिजली उत्पादन के लिए जैव मात्रा (बायोमास) ईंधन के रूप में किया जाता है। शीरा (मोलेसेस) किण्वन द्वारा एथनॉल उत्पादन के लिए एक प्रमुख कच्चा माल है। हालाँकि, शीरे का उपयोग कृत्रिम रासायनिक उर्वरकों के उत्पादन के लिए भरण-स्टॉक (feedstock) के रूप में नहीं किया जाता है।