What are the benefits of implementing the 'Integrated Watershed Development Programme'?
1. Prevention of soil runoff
2. Linking the country's perennial rivers with seasonal rivers
3. Rainwater harvesting and recharge of groundwater table
4. Regeneration of natural vegetation
Select the correct answer using the code given below.
Correct Option: 1, 3 and 4 only
The Integrated Watershed Development Programme (IWDP) aims to restore ecological balance by conserving and developing degraded natural resources such as soil, water, and vegetative cover. Linking perennial and seasonal rivers is part of the National River Interlinking Project and is not a component of watershed management.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
'एकीकृत जलसम्भर विकास कार्यक्रम' को कार्यान्वित करने के क्या लाभ हैं?
1. मृदा के बह जाने की रोकथाम
2. देश की बारहमासी नदियों को मौसमी नदियों से जोड़ना
3. वर्षा-जल संग्रहण तथा भौम-जलस्तर का पुनर्भरण
4. प्राकृतिक वनस्पतियों का पुनर्जनन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: केवल 1, 3 और 4
एकीकृत जलसम्भर विकास कार्यक्रम (IWDP) का उद्देश्य मृदा, जल और वनस्पति आवरण जैसे निम्नीकृत प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण तथा विकास करके पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करना है। बारहमासी और मौसमी नदियों को आपस में जोड़ना 'राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना' का हिस्सा है, न कि IWDP का।