What is/are the purpose/purposes of 'District Mineral Foundations' in India?
1. Promoting mineral exploration activities in mineral-rich districts
2. Protecting the interests of the persons affected by mining operations
3. Authorizing State Governments to issue licences for mineral exploration
Select the correct answer using the code given below.
Correct Option: (b) 2 only
District Mineral Foundations (DMFs) are statutory trusts set up in districts affected by mining operations under the Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Act, 2015. Their primary objective is to work for the interest and benefit of persons and areas affected by mining-related operations. Hence, statement 2 is correct while statements 1 and 3 are incorrect.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
भारत में 'जिला खनिज प्रतिष्ठान (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन)' का/के उद्देश्य क्या है/हैं?
1. खनिज-संपन्न जिलों में खनिज-खोज संबंधी क्रियाकलापों को प्रोत्साहित करना
2. खनिज-कार्य से प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा करना
3. राज्य सरकारों को खनिज-खोज के लिए लाइसेंस निर्गत करने के लिए अधिकृत करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: (b) केवल 2
जिला खनिज प्रतिष्ठान (DMFs) खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2015 के तहत खनन कार्यों से प्रभावित जिलों में स्थापित वैधानिक ट्रस्ट हैं। इनका मुख्य उद्देश्य खनन कार्यों से प्रभावित लोगों और क्षेत्रों के हितों की रक्षा करना और उनका कल्याण करना है। अतः केवल कथन 2 सही है।