When the alarm of your smartphone rings in the morning, you wake up and tap it to stop the alarm which causes your geyser to be switched on automatically. The smart mirror in your bathroom shows the day's weather and also indicates the level of water in your overhead tank. After you take some groceries from your refrigerator for making breakfast, it recognises the shortage of stock in it and places an order for the supply of fresh grocery items. When you step out of your house and lock the door, all lights, fans, geysers and AC machines get switched off automatically. On your way to office, your car warns you about traffic congestion ahead and suggests an alternative route, and if you are late for a meeting, it sends a message to your office accordingly.
In the context of emerging communication technologies, which one of the following terms best applies to the above scenario ?
Correct Option: (b) Internet of Things
The scenario describes everyday objects, home appliances, vehicles, and wearable or domestic gadgets communicating and interacting with each other over the internet without direct human intervention to make automated decisions. This paradigm of interconnected smart devices is universally known as the "Internet of Things" (IoT). Thus, option (b) is correct.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
जब सुबह आपके स्मार्ट फोन का अलार्म बजता है, तो आप उठ जाते हैं और अलार्म को बंद करने के लिए उसे थपकी देते हैं जिससे आपका गीज़र स्वत: ही चल पड़ता है । आपके स्नानागर में लगा स्मार्ट दर्पण दिन के मौसम को दिखाता है और आपकी ऊपरी टंकी में पानी के स्तर का भी संकेत देता है । जब आप नाश्ता बनाने के लिए अपने रेफ्रिजरेटर से कुछ किराना-सामान निकाल लेते हैं, यह इसमें भंडारित सामान में आई कमी को जान लेता है और ताजे किराना-सामानों की पूर्ति के लिए क्रयादेश दे देता है । जब आप घर से बाहर कदम रखते हैं और दरवाजे पर ताला लगाते हैं, तब सभी बत्तियाँ, पंखे, गीज़र और ए.सी. मशीनें स्वत: बंद हो जाती हैं । आपके कार्यालय के रास्ते पर, आपकी कार आगे आने वाले यातायात की भीड़ के बारे में आपको चेतावनी देती है और वैकल्पिक रास्ते का सुझाव देती है, और यदि आपको किसी बैंक के लिए देर हो रही है, तो यह उसके अनुसार आपके कार्यालय में संदेश भेज देती है ।
इन आविर्भूत होती हुई संचार प्रौद्योगिकियों के संदर्भ में, उपर्युक्त परिदृश्य के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पद सबसे उपयुक्त रूप से लागू होता है ?
सही उत्तर: (b) इन्टरनेट ऑफ थिंग्स
यह परिदृश्य घरेलू उपकरणों, कारों और रोजमर्रा की वस्तुओं द्वारा इंटरनेट के माध्यम से आपस में डेटा साझा करने और मानवीय हस्तक्षेप के बिना स्वतः कार्य करने की क्षमता को दर्शाता है। संचार प्रौद्योगिकियों में इस अंतर्संबंधित परिवेश को "इण्टरनेट ऑफ थिंग्स" (IoT) कहा जाता है।