Which of the following are the discretionary powers given to the Governor of a State?
1. Sending a report to the President of India for imposing the President's rule
2. Appointing the Ministers
3. Reserving certain bills passed by the State Legislature for consideration of the President of India
4. Making the rules to conduct the business of the State Government
Select the correct answer using the code given below.
Correct Option: 1 and 3 only
Under Article 356, recommending the imposition of President's Rule in a state is a constitutional discretion exercised by the Governor. Reserving certain state bills for the consideration of the President under Article 200 is also a discretionary power, whereas appointing ministers and making rules for government business are done on the aid and advice of the Council of Ministers.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
निम्नलिखित में से कौन-सी किसी राज्य के राज्यपाल को दी गई विवेकाधीन शक्तियाँ हैं?
1. भारत के राष्ट्रपति को, राष्ट्रपति शासन अधिरोपित करने के लिए रिपोर्ट भेजना
2. मंत्रियों की नियुक्ति करना
3. राज्य विधानमंडल द्वारा पारित कतिपय विधेयकों को, भारत के राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित करना
4. राज्य सरकार के कार्य संचालन के लिए नियम बनाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: केवल 1 और 3
अनुच्छेद 356 के तहत राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश करना राज्यपाल की एक संवैधानिक विवेकाधीन शक्ति है। अनुच्छेद 200 के तहत राष्ट्रपति के विचारार्थ राज्य विधानमंडल के कतिपय विधेयकों को आरक्षित करना भी विवेकाधीन शक्ति है; जबकि मंत्रियों की नियुक्ति और कार्य संचालन के नियम बनाना मंत्रिपरिषद की सलाह पर किया जाता है।