Which of the following is/are unique characteristic/characteristics of equatorial forests?
1. Presence of tall, closely set trees with crowns forming a continuous canopy
2. Coexistence of a large number of species
3. Presence of numerous varieties of epiphytes
Select the correct answer using the codes given below.
Correct Option: 1, 2 and 3
Equatorial rainforests are characterized by distinct vertical stratification with tall trees forming a continuous dense canopy. They host immense biodiversity with a high degree of species coexistence and feature an abundance of epiphytes such as orchids and ferns growing on tree trunks.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
निम्नलिखित में से कौन-सी, विषुवतीय वनों की अद्वितीय विशेषता है/विशेषताएं हैं?
1. ऊँचे, घने वृक्षों की विद्यमानता जिनके किरीट निरन्तर वितान बनाते हों
2. बहुत-सी जातियों का सह-अस्तित्व हो
3. अधिपादपों की असंख्य किस्मों की विद्यमानता हो
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: 1, 2 और 3
विषुवतीय वर्षावन अपनी अद्वितीय विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं, जिनमें ऊँचे वृक्षों द्वारा एक निरंतर घना वितान (कैनोपी) बनाना शामिल है। इन वनों में अत्यधिक जैव विविधता तथा अनेक जातियों का सह-अस्तित्व पाया जाता है और वृक्षों पर बड़ी संख्या में अधिपादप (ऑर्किड आदि) उगते हैं।