Which of the following statements regarding laterite soils of India are correct?
1. They are generally red in colour.
2. They are rich in nitrogen and potash.
3. They are well-developed in Rajasthan and UP.
4. Tapioca and cashew nuts grow well on these soils.
Select the correct answer using the codes given below.
Correct Option: 1 and 4
Laterite soils develop in areas with high temperature and heavy rainfall and get their reddish colour due to wide diffusion of iron oxides. They are deficient in nitrogen, potash, lime, and organic matter, and are predominantly found in the Western Ghats, Rajmahal hills, and North-Eastern states, not Rajasthan or UP. Red laterite soils in Tamil Nadu, Andhra Pradesh, and Kerala are suitable for cashew nuts and tapioca.
हिंदी में प्रश्न एवं आदर्श उत्तर
भारत की लेटेराइट मिट्टियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. वे साधारणतः लाल रंग की होती हैं।
2. वे नाइट्रोजन और पोटैश से समृद्ध होती हैं।
3. उनका राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अच्छा विकास हुआ है।
4. इन मिट्टियों में टैपियोका और काजू की अच्छी उपज होती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: 1 और 4
लेटेराइट मिट्टियों का विकास उच्च तापमान और भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में होता है तथा लौह ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण ये लाल रंग की होती हैं। ये मिट्टियाँ नाइट्रोजन, पोटैश, चूना और जैविक पदार्थों में निर्धन होती हैं तथा मुख्यतः पश्चिमी घाट, ओडिशा और मेघालय में पाई जाती हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल की लाल लेटेराइट मिट्टियाँ काजू और टैपियोका की खेती के लिए उपयुक्त हैं।