भारत में कृषि के संदर्भ में, प्रायः समाचारों में आने वाले 'जीनोम अनुक्रमण (जीनोम सीक्वेंसिंग)' की तकनीक का आसन्न भविष्य में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है ?
1. विभिन्न फसली पौधों में रोग प्रतिरोध और सूखा सहिष्णुता के लिए आनुवंशिक सूचकों का अभिज्ञान करने के लिए जीनोम अनुक्रमण का उपयोग किया जा सकता है ।
2. यह तकनीक, फसली पौधों की नई किस्मों को विकसित करने में लगने वाले आवश्यक समय को घटाने में मदद करती है ।
3. इसका प्रयोग, फसलों में पोषी-रोगाणु सम्बन्धों को समझने के लिए किया जा सकता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सही उत्तर: 1, 2 और 3
तीनों कथन सही हैं। कृषि में जीनोम अनुक्रमण का उपयोग रोग प्रतिरोधक क्षमता व सूखा सहिष्णुता के मार्कर पहचानने, नई किस्में विकसित करने में लगने वाले समय को कम करने तथा पोषी-रोगाणु सम्बन्धों का अध्ययन करने के लिए किया जाता है।
In English (Question & Model Answer)
With reference to agriculture in India, how can the technique of 'genome sequencing', often seen in the news, be used in the immediate future?
1. Genome sequencing can be used to identify genetic markers for disease resistance and drought tolerance in various crop plants.
2. This technique helps in reducing the time required to develop new varieties of crop plants.
3. It can be used to decipher the host-pathogen relationships in crops.
Select the correct answer using the code given below:
Correct Option: 1, 2 and 3
All three statements are correct applications of genome sequencing in agriculture. Genome sequencing helps locate genetic markers linked to biotic/abiotic stress (disease and drought), speeds up marker-assisted breeding to develop new resilient crop varieties quickly, and aids in understanding complex host-pathogen interactions.