मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›भारतीय राज्यतंत्र और शासन - संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोक नीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे आदि›निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. केन्द्र में मंत्रिपरिषद् संसद के

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. केन्द्र में मंत्रिपरिषद् संसद के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी।
2. संघीय मंत्री भारत के राष्ट्रपति के प्रसाद-पर्यंत पद धारण करेंगे।
3. विधि-निर्माण हेतु प्रस्ताव के बारे में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को सूचित करेगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

20132Mprelimsupscyear-2013p1polityindian-polity-and-governanceexecutive
A.केवल 1
B.केवल 2 और 3सही
C.केवल 1 और 3
D.1, 2 और 3
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: केवल 2 और 3

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(3) के अनुसार मंत्रिपरिषद् सामूहिक रूप से केवल लोक सभा के प्रति उत्तरदायी होती है, न कि संपूर्ण संसद के प्रति। अनुच्छेद 75(2) के अनुसार संघ के मंत्री राष्ट्रपति के प्रसाद-पर्यंत पद धारण करते हैं तथा अनुच्छेद 78(a) के अनुसार प्रधानमंत्री विधि-निर्माण संबंधी प्रस्तावों से राष्ट्रपति को अवगत कराता है।

In English (Question & Model Answer)

Consider the following statements :
1. The Council of Ministers in the Centre shall be collectively responsible to the Parliament.
2. The Union Ministers shall hold the office during the pleasure of the President of India.
3. The Prime Minister shall communicate to the President about the proposals for legislation.
Which of the statements given above is/are correct?

A.1 only
B.2 and 3 onlyCorrect
C.1 and 3 only
D.1, 2 and 3

Correct Option: 2 and 3 only

Under Article 75(3) of the Indian Constitution, the Council of Ministers is collectively responsible specifically to the Lok Sabha (House of the People), not the Parliament as a whole. Article 75(2) states that Ministers hold office during the pleasure of the President, and Article 78(a) mandates the Prime Minister to inform the President of all decisions regarding administration and legislative proposals.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play