निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भावी माता-पिता के अंड या शुक्राणु उत्पन्न करने वाली कोशिकाओं में आनुवंशिक परिवर्तन किए जा सकते हैं ।
2. व्यक्ति का जीनोम जन्म से पूर्व प्रारंभिक भ्रूणीय अवस्था में सम्पादित किया जा सकता है ।
3. मानव प्रेरित बहुशक्त स्टेम (pluripotent stem) कोशिकाओं को एक सूअर के भ्रूण में अंतर्वेशित किया जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3
जीन-संपादन तकनीकों के माध्यम से भावी माता-पिता के जनन कोशिकाओं में परिवर्तन किए जा सकते हैं, प्रारंभिक भ्रूणीय अवस्था में जीनोम संपादित किया जा सकता है, तथा मानव प्रेरित बहुशक्त स्टेम कोशिकाओं को सूअर के भ्रूण में अंतर्वेशित किया जा सकता है।
In English (Question & Model Answer)
Consider the following statements:
1. Genetic changes can be introduced in the cells that produce eggs or sperms of a prospective parent.
2. A person's genome can be edited before birth at the early embryonic stage.
3. Human induced pluripotent stem cells can be injected into the embryo of a pig.
Which of the statements given above is/are correct?
Correct Option: (d) 1, 2 and 3
Recent breakthroughs in gene-editing (like CRISPR-Cas9) permit germline genetic modifications in egg/sperm-producing cells and early embryos, while stem cell research successfully allows interspecies blastocyst complementation, such as injecting human pluripotent stem cells into pig embryos.