मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›भारतीय राज्यतंत्र और शासन - संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोक नीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे आदि›निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. यदि भारत के राष्ट्रपति का

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यदि भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा शून्य घोषित कर दिया जाता है, तो ऐसे विनिश्चय की तिथि से पूर्व राष्ट्रपति के पद के कर्तव्यों के निष्पादन में राष्ट्रपति के द्वारा किए गए सभी कृत्य अविधिमान्य हो जाते हैं।
2. भारत के राष्ट्रपति के पद के लिए निर्वाचन इस आधार पर मुलतवी किया जा सकता है कि कुछ विधान-सभाएँ विघटित हो गई हैं और उनके निर्वाचन अभी होने शेष हैं।
3. कोई विधेयक भारत के राष्ट्रपति को प्रस्तुत किए जाने पर, संविधान द्वारा विहित की गई समय-सीमा के अंदर राष्ट्रपति को अपनी अनुमति देनी होती है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

20232Mprelimsupscyear-2023p1polityindian-polity-and-governanceexecutive
A.केवल एक
B.केवल दो
C.सभी तीन
D.कोई भी नहींसही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: कोई भी नहीं

संविधान के अनुच्छेद 71(2) के अनुसार, राष्ट्रपति के निर्वाचन के शून्य घोषित होने से पूर्व किए गए कृत्य अवैध नहीं होते। विधानसभाओं के विघटन के आधार पर राष्ट्रपति का चुनाव टाला नहीं जा सकता। राष्ट्रपति के पास विधेयक पर अनुमति देने के लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं है। अतः कोई भी कथन सही नहीं है।

In English (Question & Model Answer)

Consider the following statements:
1. If the election of the President of India is declared void by the Supreme Court of India, all acts done by him/her in the performance of duties of his/her office of President before the date of decision become invalid.
2. Election for the post of the President of India can be postponed on the ground that some Legislative Assemblies have been dissolved and elections are yet to take place.
3. When a Bill is presented to the President of India, the Constitution prescribes time limits within which he/she has to declare his/her assent.

How many of the above statements are correct?

A.Only one
B.Only two
C.All three
D.NoneCorrect

Correct Option: None

Under Article 71(2) of the Constitution, acts done by the President in the performance of presidential duties before his election is declared void remain fully valid. Under Article 54 and 62, elections cannot be postponed due to dissolved assemblies. Furthermore, the Constitution prescribes no time limit for the President to give assent to a Bill.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play