मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं›एनीमिया मुक्त भारत रणनीति के अंतर्गत की जा रही व्यवस्थाओं के संदर्भ

एनीमिया मुक्त भारत रणनीति के अंतर्गत की जा रही व्यवस्थाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसमें स्कूल जाने से पूर्व के (प्री-स्कूल) बच्चों, किशोरों और गर्भवती महिलाओं के लिए रोगनिरोधक कैल्सियम पूरकता प्रदान की जाती है।
2. इसमें शिशु जन्म के समय देरी से रज्जु बंद करने के लिए अभियान चलाया जाता है।
3. इसमें बच्चों और किशोरों की निर्धारित अवधियों पर कृमि-मुक्ति की जाती है।
4. इसमें मलेरिया, हीमोग्लोबिनोपैथी और फ्लुओरोसिस पर विशेष ध्यान देने के साथ स्थानिक बस्तियों में एनीमिया के गैर-पोषण कारणों की ओर ध्यान दिलाना शामिल है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

20232Mprelimsupscyear-2023p1current-affairscurrent-affairs-and-miscellaneouscurrent-affairs-india
A.केवल एक
B.केवल दो
C.केवल तीनसही
D.सभी चार
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: केवल तीन

एनीमिया मुक्त भारत रणनीति 6x6x6 जीवन-चक्र दृष्टिकोण को अपनाती है। कथन 1 गलत है क्योंकि इसमें कैल्शियम के स्थान पर रोगनिरोधक आयरन और फोलिक एसिड (IFA) अनुपूरक प्रदान किया जाता है। कथन 2, 3 और 4 सही हैं क्योंकि इस रणनीति में जन्म के समय देरी से रज्जु बांधना, बच्चों और किशोरों के लिए आवधिक कृमि मुक्ति, और स्थानिक बस्तियों में मलेरिया, हीमोग्लोबिनोपैथी तथा फ्लुओरोसिस जैसे गैर-पोषण कारणों का समाधान शामिल है।

In English (Question & Model Answer)

Consider the following statements in the context of interventions being undertaken under Anaemia Mukt Bharat Strategy:
1. It provides prophylactic calcium supplementation for pre-school children, adolescents and pregnant women.
2. It runs a campaign for delayed cord clamping at the time of child-birth.
3. It provides for periodic deworming to children and adolescents.
4. It addresses non-nutritional causes of anaemia in endemic pockets with special focus on malaria, hemoglobinopathies and fluorosis.

How many of the statements given above are correct?

A.Only one
B.Only two
C.Only threeCorrect
D.All four

Correct Option: Only three

The Anaemia Mukt Bharat strategy adopts a 6x6x6 life-cycle approach. Statement 1 is incorrect because it provides for prophylactic iron and folic acid (IFA) supplementation, not calcium. Statements 2, 3, and 4 are correct as the strategy includes delayed cord clamping at birth, periodic deworming for children and adolescents, and addressing non-nutritional causes of anaemia such as malaria, hemoglobinopathies, and fluorosis in endemic pockets.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play