बहुक्षीय सहयोग मंचों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. 'कोलंबो प्रक्रिया' ('Colombo Process') एक क्षेत्रीय परामर्शदात्री प्रक्रिया है, जिसमें सदस्य देश सर्वसममति से बाध्यकारी निर्णय लेते हैं ।
2. 'अबू धाबी संवाद (डायलॉग)' संविदा श्रमिकों के आवागमन पर क्षेत्रीय सहयोग को सुकर बनाने के लिए श्रमिकों के मूल-स्थान और गंतव्य-स्थान से जुड़े एशियाई देशों के मध्य एक स्वैच्छक गैर-बाध्यकारी परामर्शदात्री प्रक्रिया है ।
3. एक पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रस्ताव के अनुसार सूचित 'प्रवासन और विकास के लिए वैश्विक मंच' (Global Forum for Migration and Development), एक स्वैच्छक मंच है, इसके निर्णय बाध्यकारी स्वरूप के नहीं हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
सही उत्तर: (c) केवल 2 और 3
सही विकल्प (c) है। कथन 1 गलत है क्योंकि कोलंबो प्रक्रिया एक गैर-बाध्यकारी क्षेत्रीय परामर्शदात्री प्रक्रिया है, जिसमें बाध्यकारी निर्णय नहीं लिए जाते। कथन 2 सही है क्योंकि अबू धाबी संवाद एशियाई देशों के मध्य एक स्वैच्छिक गैर-बाध्यकारी परामर्शदात्री प्रक्रिया है। कथन 3 सही है क्योंकि प्रवासन और विकास के लिए वैश्विक मंच (GFMD) एक स्वैच्छिक और गैर-बाध्यकारी मंच है।
In English (Question & Model Answer)
Consider the following statements about platforms for multilateral co-operation :
1. The 'Colombo Process' is a regional consultative process in which member states take binding decisions by consensus.
2. The 'Abu Dhabi Dialogue' is a voluntary non-binding consultative process among Asian countries of labour origin and destination to facilitate regional cooperation on contractual labour mobility.
3. The 'Global Forum for Migration and Development', created upon the proposal of a former UN Secretary General, is a voluntary forum whose decisions are non-binding in nature.
Which of the statements given above is/are correct ?
Correct Option: (c) 2 and 3 only
The correct option is (c). Statement 1 is incorrect because the Colombo Process is a non-binding regional consultative process where member states share experiences, not take binding decisions by consensus. Statement 2 is correct as the Abu Dhabi Dialogue is a voluntary, non-binding consultative process among Asian labour sending and receiving countries. Statement 3 is correct because the Global Forum on Migration and Development (GFMD) is a voluntary, inter-governmental, non-binding platform.