मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›भारतीय राज्यतंत्र और शासन - संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोक नीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे आदि›भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार

भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. संसद के दोनों में से किसी भी सदन या राज्यों की विधान-सभाओं में नामनिर्दिष्ट किए गए सदस्य निर्वाचक-मंडल में शामिल किए जाने के लिए भी अर्ह हैं।
2. निर्वाच्य विधान-सभा सीटें जितनी अधिक होती हैं, उस राज्य के प्रत्येक एम० एल० ए० के वोट का मान भी उतना ही अधिक होता है।
3. मध्य प्रदेश के प्रत्येक एम० एल० ए० के वोट का मान, केरल के प्रत्येक एम० एल० ए० के वोट के मान से अधिक है।
4. पुदुचेरी के प्रत्येक एम० एल० ए० के वोट का मान, अरुणाचल प्रदेश के प्रत्येक एम० एल० ए० के वोट के मान से अधिक है, क्योंकि अरुणाचल प्रदेश की तुलना में पुदुचेरी में कुल जनसंख्या का निर्वाच्य सीटों की कुल संख्या से अनुपात अधिक है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

20232Mprelimsupscyear-2023p1polityindian-polity-and-governanceexecutive
A.केवल एकसही
B.केवल दो
C.केवल तीन
D.सभी चार
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: केवल एक

कथन 1 गलत है: संसद के दोनों सदनों या राज्य विधानसभाओं के मनोनीत सदस्य राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र नहीं हैं। कथन 2 गलत है क्योंकि एक विधायक के वोट का मान राज्य की जनसंख्या और निर्वाचित सीटों की संख्या के अनुपात पर निर्भर करता है, न कि केवल सीटों की संख्या पर। कथन 3 गलत है क्योंकि मध्य प्रदेश के एक विधायक के वोट का मान केरल की तुलना में कम है। कथन 4 सही है: पुदुचेरी के प्रत्येक विधायक के वोट का मान अरुणाचल प्रदेश से अधिक है क्योंकि पुदुचेरी में कुल जनसंख्या का निर्वाचित सीटों से अनुपात अधिक है।

In English (Question & Model Answer)

Consider the following statements in respect of election to the President of India:
1. The members nominated to either House of the Parliament or the Legislative Assemblies of States are also eligible to be included in the Electoral College.
2. Higher the number of elective Assembly seats, higher is the value of vote of each MLA of that State.
3. The value of vote of each MLA of Madhya Pradesh is greater than that of Kerala.
4. The value of vote of each MLA of Puducherry is higher than that of Arunachal Pradesh because the ratio of total population to total number of elective seats in Puducherry is greater as compared to Arunachal Pradesh.

How many of the above statements are correct?

A.Only oneCorrect
B.Only two
C.Only three
D.All four

Correct Option: Only one

Statement 1 is incorrect: Nominated members of either House of Parliament or State Legislative Assemblies are not eligible to vote in the election of the President. Statement 2 is incorrect because the value of an MLA's vote depends on the population of the state divided by the number of elected assembly seats, not on the absolute number of seats. Statement 3 is incorrect because the value of an MLA's vote from Madhya Pradesh is lower than that of Kerala due to population-to-seat ratios. Statement 4 is correct: The value of an MLA's vote in Puducherry is higher than in Arunachal Pradesh because the population-to-electives-seats ratio in Puducherry is greater.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play