मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›भारतीय राज्यतंत्र और शासन - संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोक नीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे आदि›निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. शिक्षा का अधिकार (आर.टी.ई.)

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. शिक्षा का अधिकार (आर.टी.ई.) अधिनियम के अनुसार किसी राज्य में शिक्षक के रूप में नियुक्त होने हेतु अह् होने के लिए किसी व्यक्ति में संबंधित राज्य अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता का होना आवश्यक है ।
2. आर.टी.ई. अधिनियम के अनुसार प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षण हेतु किसी अभ्यर्थी के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिए गए अध्यापक अहर्ता परीक्षण में उतीर्ण होना आवश्यक है ।
3. भारत में 90% से अधिक अध्यापक शिक्षा संस्थान प्रत्यक्ष रूप से राज्य सरकारों के अधीन हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

20182Mprelimsupscyear-2018p1polity
A.(a) 1 और 2
B.(b) केवल 2सही
C.(c) 1 और 3
D.(d) केवल 3
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (b) केवल 2

कथन 1 गलत है क्योंकि शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम की धारा 23(1) के तहत, शिक्षक के लिए न्यूनतम योग्यताएं केंद्र सरकार द्वारा प्राधिकृत शैक्षणिक प्राधिकरण (अर्थात राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद - NCTE) द्वारा निर्धारित की जाती हैं, न कि संबंधित राज्य अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा। कथन 2 सही है क्योंकि प्राथमिक शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए NCTE के दिशानिर्देशों के तहत आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। कथन 3 गलत है क्योंकि भारत में अधिकांश अध्यापक शिक्षा संस्थान निजी क्षेत्र में हैं, न कि प्रत्यक्ष रूप से राज्य सरकारों के अधीन।

In English (Question & Model Answer)

Consider the following statements:
1. As per the Right to Education (RTE) Act, to be eligible for appointment as a teacher in a State, a person would be required to possess the minimum qualification laid down by the concerned State Council of Teacher Education.
2. As per the RTE Act, for teaching primary classes, a candidate is required to pass a Teacher Eligibility Test conducted in accordance with the National Council of Teacher Education guidelines.
3. In India, more than 90% of teacher education institutions are directly under the State Governments.
Which of the statements given above is/are correct?

A.(a) 1 and 2
B.(b) 2 onlyCorrect
C.(c) 1 and 3
D.(d) 3 only

Correct Option: (b) 2 only

Statement 1 is incorrect because under Section 23(1) of the Right to Education (RTE) Act, the minimum qualifications for a teacher are laid down by an academic authority authorized by the Central Government (namely, the National Council for Teacher Education - NCTE), not by individual State Councils of Teacher Education. Statement 2 is correct as passing a Teacher Eligibility Test (TET) governed by NCTE guidelines is mandatory for appointment as a primary teacher. Statement 3 is incorrect as the vast majority of teacher education institutions in India are in the private sector, not directly under State Governments.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play