मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं›निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 1. हाल के वर्षों में वियतनाम विश्व

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. हाल के वर्षों में वियतनाम विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है ।
2. वियतनाम का नेतृत्व बहु-दलीय राजनीतिक प्रणाली के द्वारा होता है ।
3. वियतनाम का आर्थिक विकास विश्वव्यापी पूर्ति श्रृंखलाओं के साथ इसके एकीकरण और निर्यात पर मुख्य ध्यान होने से जुड़ा है ।
4. लंबे समय से वियतनाम की निम्न श्रम लागतों और स्थिर विनिमय दरों ने वैश्विक निर्माताओं को आकर्षित किया है ।
5. हिंद-प्रशांत क्षेत्र का सर्वाधिक उत्पादक e-सेवा सेक्टर वियतनाम में है ।

उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?

20222Mprelimsupscyear-2022p1current-affairscurrent-affairs-and-miscellaneouscurrent-affairs-world
A.2 और 4
B.3 और 5
C.1, 3 और 4सही
D.1 और 2
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: 1, 3 और 4

वियतनाम हाल के वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है, जिसका विकास वैश्विक पूर्ति श्रृंखलाओं, निर्यात, निम्न श्रम लागत और स्थिर विनिमय दरों पर आधारित है (कथन 1, 3, 4 सही हैं)। वियतनाम में बहु-दलीय प्रणाली नहीं बल्कि कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाली एक-दलीय प्रणाली है (कथन 2 गलत है)।

In English (Question & Model Answer)

Consider the following statements :
1. Vietnam has been one of the fastest growing economies in the world in the recent years.
2. Vietnam is led by a multi-party political system.
3. Vietnam's economic growth is linked to its integration with global supply chains and focus on exports.
4. For a long time Vietnam's low labour costs and stable exchange rates have attracted global manufacturers.
5. Vietnam has the most productive e-service sector in the Indo-Pacific region.

Which of the statements given above are correct ?

A.2 and 4
B.3 and 5
C.1, 3 and 4Correct
D.1 and 2

Correct Option: 1, 3 and 4

Vietnam has experienced rapid economic growth driven by exports and integration into global supply chains, attracting global manufacturers due to competitive labour costs and stable macroeconomic policies, making statements 1, 3, and 4 correct. Statement 2 is incorrect because Vietnam is a single-party socialist republic led by the Communist Party of Vietnam. Statement 5 is factually incorrect as Vietnam is not recognized as having the most productive e-service sector in the Indo-Pacific.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play