संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के अन्तर्गत निधियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ?
1. MPLADS निधियाँ टिकाऊ परिसंपत्तियों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, आदि की भौतिक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में ही प्रयुक्त हो सकती हैं ।
2. प्रत्येक संसद की निधि का एक निश्चित अंश अनुसूचित जाति/जनजाति जनसंख्या के लाभार्थ प्रयुक्त होना आवश्यक है ।
3. MPLADS निधियाँ वार्षिक आधार पर स्वीकृत की जाती हैं और अप्रयुक्त निधि को अगले वर्ष के लिए अग्रणीत नहीं किया जा सकता ।
4. कार्यन्वित हो रहे सभी कार्यों में से कम-से-कम 10% कार्यों का जिला प्राधिकारी द्वारा प्रति वर्ष निरीक्षण अनिवार्य है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सही उत्तर: (d) केवल 1, 2 और 4
MPLADS दिशानिर्देशों के तहत, निधियों का उपयोग स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए किया जाना चाहिए (कथन 1 सही है)। प्रत्येक सांसद की निधि का एक निश्चित अंश अनुसूचित जाति/जनजाति क्षेत्रों के लाभ के लिए आरक्षित है (कथन 2 सही है)। MPLADS निधियां व्यपगत (lapsable) नहीं होती हैं, अर्थात अप्रयुक्त निधियों को आगे ले जाया जा सकता है (कथन 3 गलत है), और जिला प्राधिकारी को प्रत्येक वर्ष कम से कम 10% कार्यों का निरीक्षण करना अनिवार्य है (कथन 4 सही है)।
In English (Question & Model Answer)
With reference to the funds under Members of Parliament Local Area Development Scheme (MPLADS), which of the following statements are correct?
1. MPLADS funds must be used to create durable assets like physical infrastructure for health, education, etc.
2. A specified portion of each MP's fund must benefit SC/ST populations.
3. MPLADS funds are sanctioned on yearly basis and the unused funds cannot be carried forward to the next year.
4. The district authority must inspect at least 10% of all works under implementation every year.
Select the correct answer using the code given below:
Correct Option: (d) 1, 2 and 4 only
Under the MPLADS guidelines, funds must be used for creating durable assets like physical infrastructure for health and education (Statement 1 is correct). A specified portion (15% for SC and 7.5% for ST) must be spent in areas inhabited by these populations (Statement 2 is correct). MPLADS funds are non-lapsable, meaning unused funds can be carried forward (Statement 3 is incorrect), and the district authority must inspect at least 10% of all works under implementation every year (Statement 4 is correct).