मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›भारतीय राज्यतंत्र और शासन - संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोक नीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे आदि›भारत सरकार के संदर्भ में, निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए : संगठन |

भारत सरकार के संदर्भ में, निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए :
संगठन | इस संगठन के कुछ कार्य | यह संगठन किसके अधीन कार्य करता है
I. प्रवर्तन निदेशालय | भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 का प्रवर्तन | आंतरिक सुरक्षा प्रभाग-I, गृह मंत्रालय
II. राजस्व आसूचना निदेशालय | सीमा-शुल्क अधिनियम, 1962 के उपबंधों को प्रवर्तित करना | राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय
III. प्रणाली एवं आंकड़ा (सिस्टम एंड डेटा) प्रबंधन महानिदेशालय | बेहतर नीति और कर-वचकों को पकड़ने में कर अधिकारियों की सहायता के लिए वृह्त आंकड़ा (डेटा) विश्लेषण का उपयोग करना | राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय
उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में सूचना सही सुमेलित है?

20252Mprelimsupscyear-2025p1polity
A.केवल एक
B.केवल दोसही
C.सभी तीन
D.किसी में नहीं
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: केवल दो

पंक्ति I सुमेलित नहीं है क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन कार्य करता है, न कि गृह मंत्रालय के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग-I के अधीन। पंक्ति II सही सुमेलित है क्योंकि राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) सीमा शुल्क से संबंधित मामलों के लिए वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन कार्य करता है। पंक्ति III भी सही सुमेलित है क्योंकि प्रणाली एवं आंकड़ा प्रबंधन महानिदेशालय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत कर अधिकारियों की सहायता के लिए वृह्त आंकड़ा विश्लेषण का उपयोग करता है। इस प्रकार, कुल दो पंक्तियाँ सही सुमेलित हैं।

In English (Question & Model Answer)

With reference to the Government of India, consider the following information:
Organization | Some of its functions | It works under
I. Directorate of Enforcement | Enforcement of the Fugitive Economic Offenders Act, 2018 | Internal Security Division-I, Ministry of Home Affairs
II. Directorate of Revenue Intelligence | Enforces the Provisions of the Customs Act, 1962 | Department of Revenue, Ministry of Finance
III. Directorate General of Systems and Data Management | Carrying out big data analytics to assist tax officers for better policy and nabbing tax evaders | Department of Revenue, Ministry of Finance
In how many of the above rows is the information correctly matched?

A.Only one
B.Only twoCorrect
C.All the three
D.None

Correct Option: Only two

Row I is incorrectly matched because the Directorate of Enforcement (ED) functions under the Department of Revenue, Ministry of Finance, not the Ministry of Home Affairs. Row II is correctly matched as the Directorate of Revenue Intelligence (DRI) is the apex intelligence and investigative agency for matters relating to customs and functions under the Department of Revenue, Ministry of Finance. Row III is correctly matched because the Directorate General of Systems and Data Management operates under the Central Board of Indirect Taxes and Customs in the Department of Revenue, Ministry of Finance, carrying out data analytics. Hence, two rows are correctly matched.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play