होम गार्ड्स के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. होम गार्ड्स को होम गार्ड्स अधिनियम और केन्द्र सरकार के नियमों के अधीन समुत्थापित किया जाता है।
2. होम गार्ड्स की भूमिका आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस को सहायक बल के रूप में सेवा देने की है।
3. अंतर्राष्ट्रीय सीमा/तटीय क्षेत्रों में घुसपैठ रोकने के लिए कुछ राज्यों में सीमा विंग होम गार्ड्स बटालियन समुत्थापित की गई हैं।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
सही उत्तर: केवल दो
कथन 1 गलत है: होम गार्ड्स को केंद्र सरकार के अधिनियम के तहत नहीं, बल्कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अपने होम गार्ड्स अधिनियम और नियमों के अधीन समुत्थापित किया जाता है। कथन 2 सही है: होम गार्ड्स की भूमिका आंतरिक सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के सहायक बल के रूप में कार्य करने की है। कथन 3 सही है: अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ को रोकने और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सहायता के लिए कुछ राज्यों (जैसे पंजाब, गुजरात, राजस्थान) में सीमा विंग होम गार्ड्स बटालियन बनाई गई हैं।
In English (Question & Model Answer)
With reference to Home Guards, consider the following statements:
1. Home Guards are raised under the Home Guards Act and Rules of the Central Government.
2. The role of the Home Guards is to serve as an auxiliary force to the police in maintenance of internal security.
3. To prevent infiltration on the international border/coastal areas, the Border Wing Home Guards Battalions have been raised in some States.
How many of the above statements are correct?
Correct Option: Only two
Statement 1 is incorrect: Home Guards are raised under the Home Guards Act and Rules of the respective States/Union Territories, not directly as a central government act. Statement 2 is correct: Home Guards serve as a voluntary auxiliary force to the state police in maintaining internal security, traffic control, and public order. Statement 3 is correct: Border Wing Home Guards (BWHG) Battalions have been raised in specific border states (like Punjab, Gujarat, Rajasthan, etc.) to assist the BSF in preventing infiltration along international borders.