राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन.जी.टी.) किस प्रकार केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सी.पी.सी.बी.) से भिन्न है ?
1. एन.जी.टी. का गठन एक अधिनियम द्वारा किया गया है जबकि सी.पी.सी.बी. का गठन सरकार के कार्यपालक आदेश से किया गया है ।
2. एन.जी.टी. पर्यावरणीय न्याय उपलब्ध कराता है और उच्चतर न्यायालयों में मुकदमों के भार को कम करने में सहायता करता है जबकि सी.पी.सी.बी. झरनों और कूँओं की सफाई को प्रोत्साहित करता है, तथा देश में वायु की गुणवत्ता में सुधार लाने का लक्ष्य रखता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
सही उत्तर: (b) केवल 2
कथन 1 गलत है क्योंकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) का गठन जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के तहत किया गया है, न कि किसी कार्यपालक आदेश द्वारा। कथन 2 सही है क्योंकि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की स्थापना NGT अधिनियम, 2010 के अंतर्गत पर्यावरणीय न्याय प्रदान करने और उच्च न्यायालयों के मुकदमों के बोझ को कम करने के लिए की गई है, जबकि CPCB झरनों, कुओं की सफाई और वायु गुणवत्ता में सुधार के वैधानिक कार्यों से जुड़ा है।
In English (Question & Model Answer)
How is the National Green Tribunal (NGT) different from the Central Pollution Control Board (CPCB) ?
1. The NGT has been established by an Act whereas the CPCB has been created by an executive order of the Government.
2. The NGT provides environmental justice and helps reduce the burden of litigation in the higher courts whereas the CPCB promotes cleanliness of streams and wells, and aims to improve the quality of air in the country.
Which of the statements given above is/are correct ?
Correct Option: (b) 2 only
Statement 1 is incorrect because the Central Pollution Control Board (CPCB) was created under the Water (Prevention and Control of Pollution) Act, 1974, not by an executive order. Statement 2 is correct as the National Green Tribunal (NGT) was established under the NGT Act, 2010 to provide effective and expeditious environmental justice and reduce the burden of higher courts, whereas the CPCB focuses on promoting cleanliness of streams, wells, and improving air quality under statutory mandates.