स्थायी कृषि (परमकल्वर), पारंपरिक रासायनिक कृषि से किस तरह भिन्न है?
1. स्थायी कृषि एकधान्य कृषि पद्धति को हतोत्साहित करता है, किन्तु पारंपरिक रासायनिक कृषि में एकधान्य कृषि पद्धति की प्रधानता है।
2. पारंपरिक रासायनिक कृषि के कारण मृदा की लवणता में वृद्धि हो सकती है, किन्तु इस तरह की परिघटना स्थायी कृषि में दृष्टिगोचर नहीं होती है।
3. पारंपरिक रासायनिक कृषि अर्थशुष्क क्षेत्रों में आसानी से संभव है, किन्तु ऐसे क्षेत्रों में स्थायी कृषि इतनी आसानी से संभव नहीं है।
4. मलच बनाने (मलचिंग) की प्रथा स्थायी कृषि में काफी महत्वपूर्ण है, किन्तु पारंपरिक रासायनिक कृषि में ऐसी प्रथा आवश्यक नहीं है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: 1, 2 और 4
परमकल्वर (स्थायी कृषि) प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र की नकल करते हुए एकधान्य कृषि (मोनोकल्चर) को हतोत्साहित करती है, जबकि पारंपरिक रासायनिक कृषि में एकधान्य की प्रधानता होती है। अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों और सिंचाई के उपयोग से पारंपरिक कृषि में मृदा की लवणता बढ़ सकती है, जो स्थायी कृषि प्रणालियों में नियंत्रित रहती है। स्थायी कृषि में मृदा की नमी बनाए रखने और उर्वरता सुधारने के लिए पलवार (मलचिंग) की प्रथा बहुत महत्वपूर्ण है। अतः कथन 1, 2 और 4 सही हैं।
In English (Question & Model Answer)
How is permaculture farming different from conventional chemical farming?
1. Permaculture farming discourages monocultural practices but in conventional chemical farming, monoculture practices are predominant.
2. Conventional chemical farming can cause increase in soil salinity but the occurrence of such phenomenon is not observed in permaculture farming.
3. Conventional chemical farming is easily possible in semi-arid regions but permaculture farming is not so easily possible in such regions.
4. Practice of mulching is very important in permaculture farming but not necessarily so in conventional chemical farming.
Select the correct answer using the code given below.
Correct Option: 1, 2 and 4
Permaculture actively discourages monoculture as it mimics natural ecosystems, whereas conventional chemical farming relies heavily on monoculture. Conventional chemical farming can increase soil salinity and land degradation due to heavy chemical and fertilizer inputs, which is less prevalent in sustainable permaculture systems. Mulching is a fundamental practice in permaculture to conserve soil moisture, suppress weeds, and improve soil fertility, unlike conventional chemical farming where it is not strictly essential. Thus statements 1, 2, and 4 are correct, while statement 3 is incorrect because permaculture principles can be adapted to semi-arid regions through water-harvesting techniques like Keyline design.