मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे›"यदि वर्षावन और उष्णकटिबंधीय वन पृथ्वी के फेफड़े हैं, तो निश्चित ही

"यदि वर्षावन और उष्णकटिबंधीय वन पृथ्वी के फेफड़े हैं, तो निश्चित ही आर्द्रभूमियाँ इसके गुर्दे की तरह काम करती हैं ।" निम्नलिखित में से आर्द्रभूमियों का कौन-सा एक कार्य उपयुक्त कथन को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है ?

20222Mprelimsupscyear-2022p1environmentenvironment-ecology-and-disaster-managementecosystem-and-ecology
A.आर्द्रभूमियों के जल चक्र में सतही अपवाह, अवमृदा अंतःस्रवण और वाष्पन शामिल होते हैं ।
B.शैवालों से वह पोषक आधार बनता है, जिस पर मत्स्य, पुरुषकवची (क्रस्टेशाई), मृदुकवची (मोलस्क), पक्षी, सरीसृप और स्तनधारी फलते-फूलते हैं ।
C.आर्द्रभूमियाँ अवसाद संतुलन और मृदा स्थिरीकरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ।
D.जलीय पादप भारी धातुओं और पोषकों के आधिक्य को अवशोषित कर लेते हैं ।सही
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: जलीय पादप भारी धातुओं और पोषकों के आधिक्य को अवशोषित कर लेते हैं ।

आर्द्रभूमियों को 'पृथ्वी के गुर्दे' कहा जाता है क्योंकि वे पानी को छानते, शुद्ध करते और संग्रहीत करते हैं, तथा भारी धातुओं और अतिरिक्त पोषक तत्वों को अवशोषित करते हैं। अतः विकल्प (d) इस कार्यिकीय सादृश्य को सर्वोत्तम रूप से प्रतिबिंबित करता है।

In English (Question & Model Answer)

"If rainforests and tropical forests are the lungs of the Earth, then surely wetlands function as its kidneys." Which one of the following functions of wetlands best reflects the above statement ?

A.The water cycle in wetlands involves surface runoff, subsoil percolation and evaporation.
B.Algae form the nutrient base upon which fish, crustaceans, molluscs, birds, reptiles and mammals thrive.
C.Wetlands play a vital role in maintaining sedimentation balance and soil stabilization.
D.Aquatic plants absorb heavy metals and excess nutrients.Correct

Correct Option: Aquatic plants absorb heavy metals and excess nutrients.

Wetlands are often referred to as the 'kidneys of the Earth' because they filter, purify, and store water, absorbing excess nutrients (such as nitrogen and phosphorus) and heavy metals, much like kidneys filter waste from the human bloodstream. Therefore, option (d) best reflects this functional analogy.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play