भारतीय संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. लोक सभा में लंबित कोई विधेयक उसके विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है ।
2. लोक सभा द्वारा पारित और राज्य सभा में लंबित कोई विधेयक लोक सभा के विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है ।
3. कोई विधेयक, जिसके संबंध में भारत के राष्ट्रपति ने सदनों की संयुक्त बैठक आहूत करने के अपने आशय की सूचना दे दी है, लोक सभा का विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
सही उत्तर: (b) 1 और 2
संविधान के अनुच्छेद 107 के अनुसार, लोक सभा में लंबित विधेयक लोक सभा के विघटन पर व्यपगत हो जाता है (कथन 1 सही)। लोक सभा द्वारा पारित और राज्य सभा में लंबित विधेयक भी व्यपगत हो जाता है (कथन 2 सही)। किंतु वह विधेयक जिसके लिए राष्ट्रपति ने संयुक्त बैठक बुलाने की सूचना दे दी है, व्यपगत नहीं होता (कथन 3 गलत)।
In English (Question & Model Answer)
With reference to the Indian Parliament, consider the following statements:
1. A bill pending in the Lok Sabha lapses on its dissolution.
2. A bill passed by the Lok Sabha and pending in the Rajya Sabha lapses on the dissolution of the Lok Sabha.
3. A bill in regard to which the President of India notified his/her intention to summon the Houses to a joint sitting lapses on the dissolution of the Lok Sabha.
Which of the statements given above is/are correct?
Correct Option: (b) 1 and 2
Under Article 107 of the Constitution, a bill pending in the Lok Sabha lapses on its dissolution (Statement 1 correct). A bill passed by the Lok Sabha and pending in the Rajya Sabha also lapses on the dissolution of the Lok Sabha (Statement 2 correct). However, a bill in respect of which the President has notified his intention to summon a joint sitting does not lapse upon dissolution (Statement 3 incorrect).