'गहन कदन संवर्धन के माध्यम से पोषण सुरक्षा हेतु पहल (Initiative for Nutritional Security through Intensive Millets Promotion)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इस पहल का उद्देश्य उन्नत उत्पादन और कटाई-उपरान्त प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित करना है, एवं समूह उपागम (क्लस्टर अप्रोच) के साथ एकीकृत रीति से मूल्य वर्धन तकनीकों को प्रदर्शित करना है।
2. इस योजना में निर्धन, लघु, सीमांत एवं जनजातीय किसानों की बड़ी हितधारिता (स्टेक) है।
3. इस योजना का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य वाणिज्यिक फसलों के किसानों को, पोषकों के अत्यावश्यक निवेशों के और सूक्ष्म सिंचाई उपकरणों के निःशुल्क किट प्रदान कर, कदन की खेती की ओर प्रोत्साहित करना है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: (c) केवल 1 और 2
'गहन कदन (बाजरा) संवर्धन के माध्यम से पोषण सुरक्षा हेतु पहल (INSIMP)' की शुरुआत समूह (क्लस्टर) दृष्टिकोण के साथ एकीकृत तरीके से बाजरा उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। यह योजना उन गरीब, छोटे, सीमांत और जनजातीय किसानों को लाभान्वित करती है जो मुख्य रूप से बाजरे की खेती करते हैं; हालाँकि, वाणिज्यिक फसलों के किसानों को बाजरे की खेती की ओर आकर्षित करने के लिए मुफ्त सूक्ष्म सिंचाई उपकरण देने का इसका कोई मुख्य उद्देश्य नहीं है।
In English (Question & Model Answer)
With reference to 'Initiative for Nutritional Security through Intensive Millets Promotion', which of the following statements is/are correct?
1. This initiative aims to demonstrate the improved production and post-harvest technologies, and to demonstrate value addition techniques, in an integrated manner, with cluster approach.
2. Poor, small, marginal and tribal farmers have larger stake in this scheme.
3. An important objective of the scheme is to encourage farmers of commercial crops to shift to millet cultivation by offering them free kits of critical inputs of nutrients and microirrigation equipment.
Select the correct answer using the code given below.
Correct Option: (c) 1 and 2 only
The Initiative for Nutritional Security through Intensive Millets Promotion (INSIMP) was launched to promote millet production and processing in a cluster-based, integrated manner. It directly benefits poor, small, marginal, and tribal farmers who are traditional growers of millets, but it does not seek to subsidize commercial crop growers to shift to millet cultivation by offering free microirrigation equipment.