मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›भारतीय राज्यतंत्र और शासन - संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोक नीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे आदि›श्री X, एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, जो किसी विश्वमारी के दौरान एक निर्णायक

श्री X, एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, जो किसी विश्वमारी के दौरान एक निर्णायक टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण कर रहे थे । उन्होंने पाया कि टीके के वितरण के लिए उत्तरदायी एक निजी सेवा प्रदाता, लाभ अर्जित करने के लिए गुणवत्ता से समझौता कर रहा है । निहित स्वाथों के कारण, इस मामले को निपटाने हेतु अत्यधिक दबाव होने के बावजूद, अपने जीविका (कैरियर) के विविध प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भागीदारी के दौरान सीखे गए लोक प्रशासन के सिद्धांतों के आधार पर उन्होंने अपनी आवाज उठाई । उन्होंने इस मामले को समुचित सतर्कता प्राधिकारी को प्रतिवेदित किया और नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए उस संविदा को रोक दिया ।

श्री X की कार्याई से लोक प्रशासन के निम्नलिखित सिद्धांतों में से कौन-सा सर्वाधिक प्रभावी रूप से प्रदर्शित होता है ?

20262Mprelimsupscyear-2026p1polity
A.(a) दल भावना (Esprit de corps)
B.(b) समता
C.(c) उत्तरायित्वसही
D.(d) प्रत्यायोजन
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (c) उत्तरायित्व

सही विकल्प (c) है। उत्तरदायित्व से तात्पर्य किसी अधिकारी के अपने कृत्यों, निर्णयों और नीतियों की जिम्मेदारी स्वीकार करने तथा सक्षम प्राधिकारियों के प्रति जवाबदेह होने के कर्तव्य से है। सतर्कता प्राधिकारी को अनियमितता की रिपोर्ट करने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए संविदा को रोकने के माध्यम से श्री X ने संस्थागत उत्तरदायित्व का प्रदर्शन किया। विकल्प (a) दल भावना (Esprit de corps) संगठनात्मक सदस्यों के बीच टीम भावना और एकता को दर्शाती है। विकल्प (b) समता न्यायसंगत व्यवहार और संसाधन आवंटन से जुड़ी है। विकल्प (d) प्रत्यायोजन उच्च अधिकारी द्वारा अधीनस्थ को अधिकार सौंपने की प्रक्रिया है।

In English (Question & Model Answer)

Mr. X, a senior officer, was overseeing a critical vaccination programme during a pandemic. He found that a private service provider responsible for vaccine distribution was compromising on quality to make profits. Despite immense pressure to manage the issue due to vested interests, he raised his voice based on the principles of public administration which he learnt during various training programmes attended across his career. He reported the issue to the appropriate vigilance authority and halted the contract to ensure citizen welfare.

Which one among the following principles of public administration was most strongly demonstrated by Mr. X's actions?

A.(a) Esprit de corps
B.(b) Equity
C.(c) AccountabilityCorrect
D.(d) Delegation

Correct Option: (c) Accountability

The correct option is (c). Accountability refers to the obligation of an official to accept responsibility for their actions, decisions, and policies, and to report to competent authorities. By reporting the wrongdoing to the vigilance authority and halting the contract to protect citizens, Mr. X demonstrated institutional accountability. Option (a) Esprit de corps denotes team spirit and unity among organizational members, which is distinct from individual ethical whistleblowing. Option (b) Equity relates to fairness and justice in treatment and resource allocation. Option (d) Delegation involves the transfer of authority from a superior to a subordinate, which is not the primary administrative principle demonstrated here.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play