'वनों पर न्यूयॉर्क घोषणा (न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन आन फॉरेस्टस)' के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?
1. 2014 में, संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में पहली बार इसका समर्थन किया गया था।
2. इसमें वन के हास को रोकने के लिए एक वैधिक समय-रेखा का समर्थन किया गया।
3. यह वैध रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय घोषणा है।
4. यह सरकारों, बड़ी कंपनियों और देशीय समुदायों द्वारा समर्थित है।
5. भारत, इसके प्रांभ के समय, हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक था।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: 1, 2 और 4
वनों पर न्यूयॉर्क घोषणा (एनवाईडीएफ) को सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में समर्थन दिया गया था (कथन 1 सही), जिसमें 2020 तक वनों की कटाई को आधा करने और 2030 तक इसे समाप्त करने की वैश्विक समय-सीमा तय की गई है (कथन 2 सही)। यह एक स्वैच्छिक, कानूनी रूप से गैर-बाध्यकारी राजनीतिक घोषणा है (कथन 3 गलत)। इसे दर्जनों सरकारों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, स्वदेशी समूहों द्वारा समर्थित किया गया है (कथन 4 सही)। भारत ने इसकी शुरुआत में हस्ताक्षर नहीं किया था (कथन 5 गलत)।
In English (Question & Model Answer)
With reference to the 'New York Declaration on Forests', which of the following statements are correct?
1. It was first endorsed at the United Nations Climate Summit in 2014.
2. It endorses a global timeline to end the loss of forests.
3. It is a legally binding international declaration.
4. It is endorsed by governments, big companies and indigenous communities.
5. India was one of the signatories at its inception.
Select the correct answer using the code given below.
Correct Option: 1, 2 and 4
The New York Declaration on Forests (NYDF) was endorsed at the UN Climate Summit in September 2014 (Statement 1 correct), setting a global timeline to halve deforestation by 2020 and end it by 2030 (Statement 2 correct). It is a voluntary, non-legally binding political declaration (Statement 3 incorrect). It has been endorsed by dozens of governments, major multinational companies, indigenous groups, and NGOs (Statement 4 correct). India did not sign the declaration at its inception (Statement 5 incorrect).