प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (PM-SYM) योजना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इस योजना में नामांकन के लिए प्रवेश आयु वर्ग 21 से 40 वर्ष है ।
2. लाभार्थी द्वारा आयु विशिष्ट अंशदान किया जाएगा ।
3. इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राहक (सब्स्क्राइबर) को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद ₹ 3,000 प्रति माह की न्यूनतम पेंशन प्राप्त होगी ।
4. पारिवारिक पेंशन पति/पत्नी और अविवाहित पुत्रियों पर लागू होगी ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?
सही उत्तर: (b) केवल 2 और 3
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना के तहत नामांकन के लिए प्रवेश आयु 18 से 40 वर्ष है (कथन 1 गलत)। लाभार्थी द्वारा आयु-विशिष्ट अंशदान किया जाता है (कथन 2 सही) और 60 वर्ष की आयु के बाद ₹3,000 प्रति माह की न्यूनतम पेंशन मिलती है (कथन 3 सही)। पारिवारिक पेंशन केवल पति या पत्नी पर लागू होती है, अविवाहित पुत्रियों पर नहीं (कथन 4 गलत)। अतः केवल 2 और 3 सही हैं।
In English (Question & Model Answer)
With reference to the Pradhan Mantri Shram Yogi Maan-dhan (PM-SYM) Yojana, consider the following statements:
1. The entry age group for enrolment in the scheme is 21 to 40 years.
2. Age specific contribution shall be made by the beneficiary.
3. Each subscriber under the scheme shall receive a minimum pension of ₹ 3,000 per month after attaining the age of 60 years.
4. Family pension is applicable to the spouse and unmarried daughters.
Which of the statements given above is/are correct?
Correct Option: (b) 2 and 3 only
Under the Pradhan Mantri Shram Yogi Maan-dhan (PM-SYM) Yojana, the entry age for unorganized workers is 18 to 40 years (making statement 1 incorrect). Subscribers make an age-specific monthly contribution (Statement 2 correct) and receive a assured minimum pension of ₹3,000 per month after attaining 60 years of age (Statement 3 correct). Family pension is applicable only to the spouse, not unmarried daughters (Statement 4 incorrect).