मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›भारतीय राज्यतंत्र और शासन - संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, लोक नीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे आदि›धन विधेयक के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?

धन विधेयक के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?

20182Mprelimsupscyear-2018p1polity
A.(a) किसी बिल (विधेयक) को धन विधेयक तब माना जाएगा जब इसमें केवल किसी कर के अधिरोपण, उन्नूलन, माफी, परिवर्तन या विनियमन से संबंधित प्रावधान हों ।
B.(b) धन विधेयक में भारत की संचित निधि एवं भारत की आकस्मिकता निधि की अभिरक्षा से संबंधित उपबंध होते हैं ।
C.(c) धन विधेयक भारत की आकस्मिकता निधि से धन के विनियोजन से संबंधित होता है ।सही
D.(d) धन विधेयक भारत सरकार द्वारा धन के उधार लेने या कोई प्रत्याभूति देने के विनियमन से संबंधित होता है ।
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (c) धन विधेयक भारत की आकस्मिकता निधि से धन के विनियोजन से संबंधित होता है ।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 110 के अनुसार, धन विधेयक भारत की संचित निधि से धन के विनियोजन से संबंधित होता है, न कि 'आकस्मिकता निधि' से। विकल्प (c) में आकस्मिकता निधि का उल्लेख किया गया है, जो धन विधेयक की परिभाषा के अंतर्गत नहीं आता है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

In English (Question & Model Answer)

Regarding Money Bill, which of the following statements is not correct ?

A.(a) A bill shall be deemed to be a Money Bill if it contains only provisions relating to imposition, abolition, remission, alteration or regulation of any tax.
B.(b) A Money Bill has provisions for the custody of the Consolidated Fund of India or the Contingency Fund of India.
C.(c) A Money Bill is concerned with the appropriation of moneys out of the Contingency Fund of India.Correct
D.(d) A Money Bill deals with the regulation of borrowing of money or giving of any guarantee by the Government of India.

Correct Option: (c) A Money Bill is concerned with the appropriation of moneys out of the Contingency Fund of India.

According to Article 110 of the Constitution of India, a Money Bill deals with matters including taxation, borrowing of money, and custody/appropriation of moneys out of the Consolidated Fund of India, not the Contingency Fund of India. Statement (c) incorrectly links Money Bill provisions to the Contingency Fund of India, making it the correct choice for the 'not correct' statement.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play