वेस्टन हूँलॉक गिबनो के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. पूर्वीतर भारत में एक अभ्यारण्य इस वानर जाति (species) का घर है जिसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आई.यू.सी.एन.) की लाल सूची में लुप्तप्राय (Endangered) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
2. उनके पास विशिष्ट बाहुगमन (ब्रेकिशन) की क्षमता है और वे आसानी से पेड़ों के बीच झूल सकते हैं।
3. गोरिला की भाँति, वे मजबूत और स्थूलकाय होते हैं, तथापि वे असामान्य रूप से फुर्तीले वृक्षारोही हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सही उत्तर: (b) 1 और 2
सही विकल्प (b) 1 और 2 है। कथन 1 सही है क्योंकि पश्चिमी हूलाॅक गिबन (भारत में पाया जाने वाला एकमात्र वानर) पूर्वोत्तर भारत के अभ्यारण्यों में पाया जाता है और आईयूसीएन लाल सूची में लुप्तप्राय (Endangered) है। कथन 2 सही है क्योंकि वे बाहुगमन (brachiation) में विशेषीकृत होते हैं। कथन 3 गलत है क्योंकि गिबन गोरिल्ला की तरह स्थूलकाय नहीं, बल्कि हल्के शरीर वाले फुर्तीले वृक्षारोही वानर होते हैं।
In English (Question & Model Answer)
With respect to the Western Hoolock Gibbons, which of the following statements is/are correct?
1. A Sanctuary in North-east India is home to this ape species listed as Endangered in the International Union for Conservation of Nature (IUCN) Red List.
2. They have specialized brachiation and can easily swing between trees.
3. They possess a strong and heavy build like gorillas, yet are remarkably agile tree climbers.
Select the answer using the code given below :
Correct Option: (b) 1 and 2
The correct option is (b) 1 and 2. Statement 1 is correct: The Western Hoolock Gibbon (the only ape species found in India) inhabits sanctuaries in North-east India such as the Hoolock Gibbon Sanctuary in Assam, and is listed as Endangered by the IUCN. Statement 2 is correct: Gibbons are specialized brachiators, possessing long arms enabling extremely agile swinging locomotion through tree canopies. Statement 3 is incorrect because gibbons are slender, lightweight arboreal apes, not heavy-built like gorillas.