'स्टैंड अप इंडिया स्कीम (Stand Up India Scheme)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इसका उद्देश्य SC/ST एवं महिला उद्यमियों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।
2. यह SIDBI के माध्यम से पुनर्वित्त का प्रावधान करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
'स्टैंड अप इंडिया योजना' की शुरुआत वर्ष 2016 में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला उद्यमियों के बीच जमीनी स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। इसके तहत प्रत्येक बैंक शाखा द्वारा कम से कम एक SC या ST ऋणग्राही और कम से कम एक महिला ऋणग्राही को ग्रीनफील्ड उद्यम स्थापित करने हेतु 10 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है, जिसके लिए भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के माध्यम से पुनर्वित्त (refinance) की व्यवस्था की गई है।
In English (Question & Model Answer)
With reference to 'Stand Up India Scheme', which of the following statements is/are correct?
1. Its purpose is to promote entrepreneurship among SC/ST and women entrepreneurs.
2. It provides for refinance through SIDBI.
Select the correct answer using the code given below.
Correct Option: (c) Both 1 and 2
The Stand Up India Scheme was launched by the Government of India in 2016 to promote entrepreneurship at the grassroots level, specifically focusing on economic empowerment and job creation among Scheduled Castes (SC), Scheduled Tribes (ST), and women entrepreneurs. The scheme facilitates bank loans between 10 lakh and 1 crore rupees to at least one SC or ST borrower and at least one woman borrower per bank branch for setting up greenfield enterprises, with refinance facilities operated through the Small Industries Development Bank of India (SIDBI).