दो कथन और उनके बाद चार निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं। कथन यदि सामान्य ज्ञान तथ्यों से असंगत प्रतीत हों, तो भी आपको उन्हें सत्य मानना है। सभी निष्कर्षों को पढ़िए और तब निश्चित कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष, सामान्य ज्ञान तथ्यों की उपेक्षा करते हुए इन कथनों से तर्कसंगत रूप से अनुगमित होता है/होते हैं :
कथन-1 : सभी कलमें, किताबें हैं।
कथन-2 : कोई कुर्सी, कलम नहीं है।
निष्कर्ष-I : सभी कुर्सियाँ, किताबें हैं।
निष्कर्ष-II : कुछ कुर्सियाँ, कलम हैं।
निष्कर्ष-III : सभी किताबें, कुर्सियाँ हैं।
निष्कर्ष-IV : कोई भी कुर्सी, किताब नहीं है।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
सही उत्तर: इन निष्कर्षों में से कोई भी अनुगमित नहीं होता
वेन आरेख विधि से जाँच करते हैं। कथन-1: सभी कलमें, किताबें हैं। कथन-2: कोई कुर्सी, कलम नहीं है। निष्कर्ष-I: सभी कुर्सियाँ, किताबें हैं (आवश्यक रूप से सत्य नहीं)। निष्कर्ष-II: कुछ कुर्सियाँ, कलम हैं (असत्य, क्योंकि कोई कुर्सी कलम नहीं है)। निष्कर्ष-III: सभी किताबें, कुर्सियाँ हैं (असत्य)। निष्कर्ष-IV: कोई भी कुर्सी, किताब नहीं है (संभव है कि कुछ कुर्सियाँ किताबों के भीतर हों)। अतः इनमें से कोई भी निष्कर्ष अनुगमित नहीं होता है। विकल्प (d) सही है।
In English (Question & Model Answer)
Two Statements followed by four Conclusions are given below. You have to take the Statements to be true even if they seem to be at variance from the commonly known facts. Read all the Conclusions and then decide which of the given Conclusions logically follows/follow from the Statements, disregarding the commonly known facts :
Statement-1 : All pens are books.
Statement-2 : No chair is a pen.
Conclusion-I : All chairs are books.
Conclusion-II : Some chairs are pens.
Conclusion-III : All books are chairs.
Conclusion-IV : No chair is a book.
Which one of the following is correct?
Correct Option: None of the Conclusions follows
Let us analyze the statements using Venn diagrams. Statement-1: All pens are books (Pen inside Book). Statement-2: No chair is a pen (Chair and Pen are disjoint). Conclusions: Conclusion-I: All chairs are books (Not necessarily true, chairs could be outside books). Conclusion-II: Some chairs are pens (False, because no chair is a pen). Conclusion-III: All books are chairs (False, no such relation is given). Conclusion-IV: No chair is a book (Not necessarily true, some chairs could overlap with books). Thus, none of the conclusions logically follows. Hence, option (d) is correct.