निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत सरकार के 'हरित भारत मिशन (Green India Mission)' के उद्देश्य को सर्वोत्तम रूप से वर्णित करता है/करते हैं?
1. पर्यावरणीय लाभों एवं लागतों को केंद्र एवं राज्य के बजट में सम्मिलित करते हुए तद्वारा 'हरित लेखाकरण (ग्रीन अकाउंटिंग)' को अमल में लाना
2. कृषि उत्पादन के संवर्धन हेतु द्वितीय हरित क्रांति आरम्भ करना जिससे भविष्य में सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो
3. वन आच्छादन की पुनर्प्राप्ति और संवर्धन करना तथा अनुकूलन (अडेप्टेशन) एवं न्यूनीकरण (मिटिगेशन) के संयुक्त उपायों से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर देना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
सही उत्तर: (c) केवल 3
'राष्ट्रीय हरित भारत मिशन (GIM)' जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना (NAPCC) के तहत आठ मिशनों में से एक है। इसका प्रमुख उद्देश्य वन आच्छादन की पुनर्प्राप्ति एवं संवर्धन करना तथा अनुकूलन और न्यूनीकरण के संयुक्त उपायों द्वारा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करना है; बजट में हरित लेखाकरण शामिल करना इसका मुख्य उद्देश्य नहीं है।
In English (Question & Model Answer)
Which of the following best describes/describe the aim of 'Green India Mission' of the Government of India?
1. Incorporating environmental benefits and costs into the Union and State Budgets thereby implementing the 'green accounting'
2. Launching the second green revolution to enhance agricultural output so as to ensure food security to one and all in the future
3. Restoring and enhancing forest cover and responding to climate change by a combination of adaptation and mitigation measures
Select the correct answer using the code given below.
Correct Option: (c) 3 only
The National Mission for a Green India (GIM) is one of the eight missions under the National Action Plan on Climate Change (NAPCC). Its core objective is to protect, restore, and enhance India's forest cover and respond to climate change through a combined approach of adaptation and mitigation measures on both forest and non-forest lands.