निम्नलिखित में कौन-सी लोक सभा की अनन्य शक्ति(याँ) है/हैं ?
1. आपात की उद्घोषणा का अनुसमर्थन करना
2. मंत्रिपरिषद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित करना
3. भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाना
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सही उत्तर: केवल 2
मंत्री परिषद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव केवल लोकसभा में ही लाया और पारित किया जा सकता है, जो कि लोकसभा की अनन्य शक्ति है (कथन 2 सही है)। आपातकाल की उद्घोषणा का अनुसमर्थन संसद के दोनों सदनों द्वारा किया जाता है (कथन 1 गलत है)। राष्ट्रपति पर महाभियोग संसद के किसी भी सदन द्वारा चलाया जा सकता है (कथन 3 गलत है)।
In English (Question & Model Answer)
Which of the following is/are the exclusive power(s) of Lok Sabha ?
1. To ratify the declaration of Emergency
2. To pass a motion of no-confidence against the Council of Ministers
3. To impeach the President of India
Select the correct answer using the code given below :
Correct Option: 2 only
A motion of no-confidence against the Union Council of Ministers can be moved and passed only in the Lok Sabha under Rule 198, making it an exclusive power of the Lok Sabha (Statement 2 is correct). National Emergency must be approved by both Houses of Parliament (Statement 1 is incorrect). Impeachment of the President can be initiated in either House of Parliament (Statement 3 is incorrect).