मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे›मंगोलिया से प्रत्येक वर्ष नागालैंड के दोयंग झील में अमूर बाज़ों (Amur

मंगोलिया से प्रत्येक वर्ष नागालैंड के दोयंग झील में अमूर बाज़ों (Amur Falcons) के आगमन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह दर्शाता है कि कैसे निरंतर स्थानीय संरक्षण प्रयास अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षियों के आगमन और संरक्षण में योगदान दे सकते हैं ।
2. यह उन उन्नत ट्रेकिंग प्रौद्योगिकियों की वैश्विक सफलता को दर्शाता है जो प्रवासी पक्षियों को अपने प्रवास स्थल (स्टॉपओवर साइट) पर वापस जाने का मार्ग दिखाती हैं ।
3. यह पुष्टि करता है कि अमूर बाज़ों ने अनुकूल आवास संबंधी परिवर्तनों के कारण भारत को स्थायी निवास स्थल (रेजिडेंसी) के रूप में अपना लिया है ।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

20262Mprelimsupscyear-2026p1environment
A.(a) केवल 1सही
B.(b) 1 और 2
C.(c) 2 और 3
D.(d) केवल 3
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (a) केवल 1

कथन 1 सही है क्योंकि नागालैंड के दोयंग झील में अमूर बाज़ों का विशाल जमावड़ा प्रवासी पक्षियों के संरक्षण में समुदाय-नेतृत्व वाले निरंतर प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। कथन 2 गलत है क्योंकि ट्रैकिंग प्रौद्योगिकियां वैज्ञानिक अनुसंधान में सहायक हैं, परंतु दोयंग झील में मुख्य संरक्षण स्थानीय समुदायों द्वारा शिकार रोकने के प्रयासों से संभव हुआ है। कथन 3 गलत है क्योंकि अमूर बाज़ प्रवासी पक्षी हैं जो दक्षिण अफ्रीका की अपनी यात्रा के दौरान भारत से गुजरते हैं और उन्होंने स्थायी निवास नहीं अपनाया है। अतः केवल कथन 1 सही है, जिससे विकल्प (a) सही उत्तर है।

In English (Question & Model Answer)

Which of the following statements with regard to the arrival of Amur Falcons at Doyang Lake in Nagaland each year from Mongolia is/are correct ?
1. It showcases how sustained local conservation efforts can contribute to the arrival and protection of international migratory birds.
2. It reflects the global success of advanced tracking technologies that guide migratory birds back to their stopover sites.
3. It confirms that Amur Falcons have adapted to permanent residency in India due to favourable habitat changes.

Select the answer using the code given below :

A.(a) 1 onlyCorrect
B.(b) 1 and 2
C.(c) 2 and 3
D.(d) 3 only

Correct Option: (a) 1 only

Statement 1 is correct because the mass congregation of Amur Falcons at Doyang Lake in Nagaland highlights the remarkable success of community-led conservation and protection of migratory birds. Statement 2 is incorrect because while tracking technologies aid scientific research, the core protection in Doyang Lake stems from community mobilization and the active stopping of hunting rather than global tracking success alone. Statement 3 is incorrect because Amur Falcons are migratory raptors passing through India on their transcontinental journey to Southern Africa and have not become permanent residents. Thus, only statement 1 is correct, making option (a) the right answer.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play