Skip to content / सामग्री पर जाएँ
मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे›हरित (ग्रीन) हाइड्रोजन के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से

हरित (ग्रीन) हाइड्रोजन के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह विकर्बनीकृत (decarbonized) हाइड्रोजन है जो प्राकृतिक गैस के पुनर्प्रादन द्वारा प्राप्त होती है जिसमें कार्बन अभिग्रहण और संचयन (CCS) भी सम्मिलित है ।
2. नवीकरणीय ऊर्जा से जनित विद्युत का उपयोग करके जल के विद्युत-अपघटन द्वारा इसका उत्पादन किया जाता है ।
3. भारत के राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का लक्ष्य, वर्ष 2030 तक वार्षिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में लगभग 50 MMT की कमी लाना है ।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :

20262Mprelimsupscyear-2026p1environment
A.(a) केवल 1
B.(b) केवल 2 और 3सही
C.(c) केवल 2
D.(d) 1, 2 और 3
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: (B) केवल 2 और 3

ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन नवीकरणीय ऊर्जा (सौर व पवन ऊर्जा) से उत्पादित बिजली द्वारा जल के इलेक्ट्रोलिसिस (विद्युत अपघटन) से होता है (कथन 2 सही है)। प्राकृतिक गैस रिफॉर्मिंग और कार्बन कैप्चर एंड स्टोरेज (CCS) से प्राप्त हाइड्रोजन को 'ब्लू हाइड्रोजन' कहा जाता है, ग्रीन हाइड्रोजन नहीं (कथन 1 गलत है)। भारत के राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन का लक्ष्य 2030 तक प्रति वर्ष लगभग 50 MMT ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना है (कथन 3 सही है)।

In English (Question & Model Answer)

Which of the following statements with regard to Green Hydrogen is/are correct ?
1. It is decarbonized hydrogen obtained from natural gas reforming combined with carbon capture and storage (CCS).
2. It is produced using electrolysis of water with electricity generated by renewable energy.
3. National Green Hydrogen Mission of India aims for abatement of nearly 50 MMT of annual greenhouse gas emissions by 2030.

Select the answer using the code given below :

A.(a) 1 only
B.(b) 2 and 3 onlyCorrect
C.(c) 2 only
D.(d) 1, 2 and 3

Correct Answer: (B) 2 and 3 only

Green hydrogen is generated through the electrolysis of water powered exclusively by renewable energy sources such as solar and wind (Statement 2 is correct). Decarbonized hydrogen derived from fossil natural gas reformation combined with carbon capture and storage (CCS) is classified as Blue Hydrogen, not Green Hydrogen (Statement 1 is incorrect). India's National Green Hydrogen Mission targets building a 5 MMT annual production capacity by 2030, achieving nearly 50 MMT of annual greenhouse gas emissions abatement (Statement 3 is correct).

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
WhatsApp