मुख्य›संघ लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा›प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन›सामान्य अध्ययन›पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे›WHO के वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर

WHO के वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. PM2.5 का 24-घंटा माध्य 15 µg/m3 से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए और PM2.5 का वार्षिक माध्य 5 µg/m3 से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए ।
2. किसी वर्ष में, ओज़ोन प्रदूषण के उच्चतम स्तर प्रतिकूल मौसम के दौरान होते हैं ।
3. PM10 फेफड़े के अवरोध का वेधन कर रक्त-प्रवाह में प्रवेश कर सकता है ।
4. वायु में अत्यधिक ओज़ोन दमा को उत्पन्न कर सकती है ।

उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं ?

20222Mprelimsupscyear-2022p1environmentenvironment-ecology-and-disaster-managementenvironmental-pollution
A.1, 3 और 4
B.केवल 1 और 4सही
C.2, 3 और 4
D.केवल 1 और 2
व्याख्या एवं हल

सही उत्तर: केवल 1 और 4

WHO के 2021 के वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों के अनुसार, PM2.5 का वार्षिक माध्य 5 µg/m3 और 24-घंटे का माध्य 15 µg/m3 से अधिक नहीं होना चाहिए (कथन 1 सही)। अत्यधिक ओजोन दमा को उत्पन्न कर सकती है (कथन 4 सही)। PM2.5 (न कि PM10) रक्त प्रवाह में प्रवेश कर सकता है (कथन 3 गलत)। अतः केवल 1 और 4 सही हैं।

In English (Question & Model Answer)

In the context of WHO Air Quality Guidelines, consider the following statements :
1. The 24-hour mean of PM2.5 should not exceed 15 μg/m3 and annual mean of PM2.5 should not exceed 5 μg/m3.
2. In a year, the highest levels of ozone pollution occur during the periods of inclement weather.
3. PM10 can penetrate the lung barrier and enter the bloodstream.
4. Excessive ozone in the air can trigger asthma.

Which of the statements given above are correct ?

A.1, 3 and 4
B.1 and 4 onlyCorrect
C.2, 3 and 4
D.1 and 2 only

Correct Option: 1 and 4 only

According to the updated WHO Global Air Quality Guidelines (AQG) 2021, the annual mean level of PM2.5 should not exceed 5 µg/m3 and the 24-hour mean should not exceed 15 µg/m3, making statement 1 correct. Excessive ground-level ozone can trigger asthma and respiratory issues, making statement 4 correct. Statement 2 is incorrect because peak ozone levels typically occur during sunny, hot weather (photochemical smog), not inclement weather. Statement 3 is incorrect because PM2.5 (not PM10) is typically small enough to penetrate the lung barrier and enter the bloodstream. Thus, 1 and 4 are correct.

इस प्रश्न को संदर्भ में देखें →
निशुल्क एंड्रॉइड ऐप

स्टेट PYQ ऐप पर बेहतर अभ्यास करें

⚡ एरर डायरी · ⏱ मेन्स आंसर पेसर टाइमर · 📴 ऑफलाइन रिवीजन वॉल्ट

डाउनलोड करेंGoogle Play