ज्यामितीय आकृतियों का क्षेत्रफल एवं पृष्ठीय क्षेत्रफल
पाठ्यक्रम इकाई के अनुसार पिछले वर्षों के प्रश्न।
एक इमारत के अर्धगोलाकार गुंबद को पेंट करने की आवश्यकता है। यदि गुंबद के आधार की परिधि 17.6 m है, तो इसे पेंट करने की लागत ज्ञात कीजिए। पेंटिंग की लागत ₹ 5 प्रति 100 cm² दी गई है।
उत्तर देखेंएक वस्तु की चिह्नित कीमत ₹ 840 है, जिसे ₹ 714 में विक्रय किया जाता है। छूट एवं छूट % कितना है?
उत्तर देखेंसमलम्ब के आकार के एक खेत का क्षेत्रफल 480 m² है, दो समान्तर भुजाओं के बीच की दूरी 15 m है और उनमें से एक समान्तर भुजा की लम्बाई 20 m है । दूसरी समान्तर भुजा की लम्बाई ज्ञात कीजिए ।
उत्तर देखेंएक वृत्तीय घड़ी का मिनट काटा 15 सेमी लम्बा है । उसकी नोक 1 घण्टे में कितनी दूरी तय करेगी ? (π = 3.14)
उत्तर देखेंठोस से बने तीन घनों जिनकी भुजा क्रमशः 30 cm, 40 cm, 50 cm है को पिघलाकर एक घन बनाया जाय, तो नये बने घन का कुल सतह क्षेत्रफल क्या होगा ?
उत्तर देखें