विद्युत और इसके प्रभाव: विद्युत तीव्रता, विभव-विभवांतर, विद्युत धारा, ओहम का नियम, प्रतिरोध, विशिष्ट प्रतिरोध, प्रभावित करने वाले कारक, प्रतिरोधों का संयोजन एवं इसके आंकिक प्रश्न, विद्युत धारा का उष्मीय प्रभाव, इसकी उपयोगिता, शक्ति एवं विद्युत ऊर्जा व्यय की गणना (आंकिक), विद्युत प्रयोग में रखी जाने वाली सावधानियां
पाठ्यक्रम इकाई के अनुसार पिछले वर्षों के प्रश्न।
एक प्रत्यावर्ती धारा का उच्चतम मान क्या होगा, जो प्रतिरोध R में 2.0 A की एकदिश धारा की तुलना में प्रति सेकंड तीन गुणा ऊष्मा पैदा करता है?
1.5 V ई०एम०एफ० की बैटरी में 25 Ω का बाहरी प्रतिरोध जुड़नेपर टर्मिनल विभवांतर 1.25 V होता है। बैटरी का आंतरिक प्रतिरोध होगा
12 C और 8 C के दो धनात्मक बिंदु आवेश 10 cm की दूरी पर हैं। उन्हें 4 cm करीब, (ताकि वे 6 cm दूर हों) लाने में किया गया कार्य है
(1 / (4 \varepsilon_0) = mF^-1)
25°C कक्ष ताप पर एक विद्युत टोस्टर के निक्रोम आधारित तापन अवयव में नगण्य लघु विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तब इसका प्रतिरोध 75 Ω पाया जाता है। जब टोस्टर को 230 V विद्युत आपूर्ति से संयोजित करते हैं, तो 2.3 A स्थायी धारा स्थापित होती है, निक्रोम तत्व के स्थायी अवस्था का तापमान होगा (निक्रोम का प्रतिरोध ताप गुणांक 1.7 × 10⁻⁴ °C⁻¹ लें ।)
यदि एक तार जिसका प्रतिरोध R है, को पांच बराबर भागों में बाँट दिया जाता है तथा इन्हें समानांतर क्रम में जोड़ दिया जाता है । यदि तुल्य प्रतिरोध R' हो, तो R/R' का अनुपात होगा
एक विद्युतीय उष्मक जो 1000 W शक्ति पर 5 मिनट तक कार्य करता हो, तो उत्पन्न उष्मा ऊर्जा __________ होगी ।