UPSC Prelims 2014 – प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन: हल प्रश्न पत्र
100 प्रश्न, हर प्रश्न का हिंदी और English में मॉडल उत्तर।
गन्ना उत्पादन के एक व्यावहारिक उपागम का, जिसे 'धारणीय गन्ना उपक्रमण' के रूप में जाना जाता है, क्या महत्व है?
1. कृषि की परम्परिक पद्धति की तुलना में इसमें बीज की लागत बहुत कम होती है।
2. इसमें च्यवन (डिप) सिंचाई का प्रभावकारी प्रयोग हो सकता है।
3. इसमें रासायनिक/अकार्बनिक उर्वरकों का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं होता।
4. कृषि की परम्परिक पद्धति की तुलना में इसमें अन्तराशस्यन की ज्यादा गुंजाइश है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
यदि अन्तराष्ट्रीय महत्व की किसी आर्द्रभूमि को 'मॉन्ड्रियो रिकॉर्ड' के अधीन लाया जाए, तो इससे क्या अभिप्राय है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित द्वीपों के युग्मों में से कौन-सा एक 'दश अंश जलमार्ग' द्वारा आपस में पृथक् किया जाता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. सूखा-प्रवण क्षेत्र कार्यक्रम : कृषि मंत्रालय
2. मरुस्थल विकास कार्यक्रम : पर्यावरण एवं वन मंत्रालय
3. वर्षापूरित क्षेत्रों हेतु राष्ट्रीय जलसम्भर विकास परियोजना : ग्रामीण विकास मंत्रालय
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
बंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (BNHS) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन है।
2. यह क्रिया-आधारित अनुसंधान, शिक्षा एवं लोक जागरूकता के माध्यम से प्रकृति को बचाने का प्रयास करता है।
3. यह आम जनता के लिए प्रकृति खोज-यात्राओं एवं शिविरों का आयोजन एवं संचालन करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
'भूमंडलीय पर्यावरण सुविधा' के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
सौर शक्ति उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. 'प्रकाशवोल्टीय प्रक्रिया' एक प्रौद्योगिकी है, जो कि प्रकाश के विद्युत में प्रत्यक्ष रूपान्तरण द्वारा विद्युत जनन करती है, जबकि 'सौर तापीय प्रक्रिया' एक प्रौद्योगिकी है, जो सूर्य की किरणों का उपयोग ताप जनित करने के लिए करती है, जिसका आगे विद्युत जनन प्रक्रिया में उपयोग किया जाता है।
2. प्रकाशवोल्टीय प्रक्रिया प्रत्यावर्ती धारा (AC) का जनन करती है, जबकि सौर तापीय प्रक्रिया दिष्ट धारा (DC) का जनन करती है।
3. भारत के पास सौर तापीय प्रौद्योगिकी के लिए विनिर्माण आधार है, किंतु प्रकाशवोल्टीय प्रौद्योगिकी के लिए नहीं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित भाषाओं पर विचार कीजिए:
1. गुजराती
2. कन्नड़
3. तेलुगू
उपर्युक्त में से किसको/किनको सरकार ने 'शास्त्रीय (क्लासिकी) भाषा/भाषाएँ' घोषित किया है?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. दाम्पा टाइगर रिजर्व : मिजोरम
2. गुमटी वन्यजीव अभ्यारण्य : सिक्किम
3. सारमती शिखर : नागालैंड
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
'वेटलैंड्स इंटरनेशनल' नामक संरक्षण संगठन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह रामसर अभिसमय के हस्ताक्षरकर्ता देशों द्वारा बनाया गया एक अंतःसरकारी संगठन है।
2. यह ज्ञान के विकास और संग्रहण के लिए तथा व्यावहारिक अनुभव का बेहतर नीतियों हेतु पक्षसमर्थन करने के लिए क्षेत्र स्तर पर कार्य करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
BRICS के रूप में ज्ञात देशों के एक समूह के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. BRICS का पहला शिखर सम्मेलन रियो दे जेनेरो में 2009 में हुआ था।
2. दक्षिण अफ्रीका BRICS समूह में अंत में शामिल हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित रोगों पर विचार कीजिए:
1. डिफ्थीरिया
2. छोटी माता (चिकनपॉक्स)
3. चेचक (स्मॉलपॉक्स)
उपर्युक्त में से किस रोग/किन रोगों का भारत में उन्मूलन हो चुका है?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किस घटना/किन घटनाओं ने जीवों के विकास को प्रभावित किया होगा?
1. महाद्वीपीय विस्थापन
2. हिमानी चक्र
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
गंगा नदी डॉल्फिन की समष्टि में ह्रास के लिए शिकार-चोरी के अलावा और क्या सम्भव कारण हैं?
1. नदियों पर बांधों और बराजों का निर्माण
2. नदियों में मगरमच्छों की समष्टि में वृद्धि
3. संयोग से मछली पकड़ने के जालों में फँस जाना
4. नदियों के आस-पास के फसल-खेतों में संश्लिष्ट उर्वरकों और अन्य कृषि रसायनों का इस्तेमाल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
रेडक्लिफ समिति किसलिए नियुक्त की गई थी?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
कई घरेलू उत्पादों, जैसे गद्दों और फर्नीचर की गद्दियों (अपहोल्स्टरी), में ब्रोमीनयुक्त ज्वाला मंदकों का उपयोग किया जाता है। उनका उपयोग क्यों कुछ चिंता का विषय है?
1. उनमें पर्यावरण में निम्नीकरण के प्रति उच्च प्रतिरोधकता है।
2. वे मनुष्यों और पशुओं में संचित हो सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित पर विचार कीजिए:
1. चमगादड़
2. भालू
3. कृंतक (रोडेंट)
उपर्युक्त में से किस प्रकार के जन्तु में शीतनिष्क्रियता की परिघटना का प्रेक्षण किया जा सकता है?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सी एक सबसे बड़ी संसदीय समिति है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा/से पृथ्वी ग्रह पर कार्बन चक्र में कार्बन डाइऑक्साइड का योगदान करता है/करते हैं?
1. ज्वालामुखी क्रिया
2. श्वसन
3. प्रकाश-संश्लेषण
4. जैव पदार्थ का क्षय
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजरते हैं, तो आपको यह देखने को मिल सकता है कि अनेक प्रकार के पक्षी, चरने वाले पशुओं/पशुओं के पीछे-पीछे चलते हैं और उनके घास में चलने से अशांत होने वाले कीड़ों को पकड़ते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा/से ऐसा/ऐसे पक्षी है/हैं?
1. चित्रित बलाक
2. साधारण मैना
3. काली गर्दन वाला सारस
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
मध्यकालीन भारत में 'महत्तर' और 'पट्टकिल' पदनाम किनके लिए प्रयुक्त होते थे?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
लाइकेन, जो एक नग्न चट्टान पर भी पारिस्थितिक अनुक्रम को प्रारम्भ करने में सक्षम हैं, वास्तव में किनके सहजीवी साहचर्य हैं?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
यदि आप हिमालय से होकर यात्रा करते हैं, तो आपको वहाँ निम्नलिखित में से किस पादप/किन पादपों को प्राकृतिक रूप में उगते हुए देखने की सम्भावना है?
1. बांज
2. बुरांश
3. चंदन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-से कुछ महत्वपूर्ण प्रदूषक हैं जो भारत में इस्पात उद्योग द्वारा मुक्त किए जाते हैं?
1. सल्फर के ऑक्साइड
2. नाइट्रोजन के ऑक्साइड
3. कार्बन मोनोऑक्साइड
4. कार्बन डाइऑक्साइड
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित राज्यों में से किनका सम्बन्ध बुद्ध के जीवन से था?
1. अवन्ति
2. गान्धार
3. कोसल
4. मगध
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
प्रत्येक वर्ष कतिपय विशिष्ट समुदाय/जनजाति, पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण, मास-भर चलने वाले अभियान/त्यौहार के दौरान फलदार वृक्षों की पौध का रोपण करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-से ऐसे समुदाय/जनजाति हैं?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
विक्रय-कर, जिसका भुगतान आप कोई टूथपेस्ट खरीदते समय करते हैं, निम्नलिखित में से किस प्रकार का कर है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
जोखिम पूंजी से क्या तात्पर्य है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
बारहवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भुगतान संतुलन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से किससे/किनसे चालू खाता बनता है?
1. व्यापार संतुलन
2. विदेशी परिसंपत्तियाँ
3. अदृश्यों का संतुलन
4. विशेष आहरण अधिकार
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
'सीमांत स्थायी सुविधा दर' तथा 'निबल माँग और सावधि देयताएँ' पदबंध कभी-कभी समाचार में आते रहते हैं। उनका प्रयोग किसके सम्बन्ध में किया जाता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
शाखारहित क्षेत्रों में व्यावसायिक संवाददाताओं (बैंक साथी) की सेवाओं द्वारा लाभार्थियों को कौन-सी सुविधा/सुविधाएं प्राप्त होती है/हैं?
1. यह लाभार्थियों को अपने गाँव में अपने सहाय्य और सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त करने योग्य बनाती है।
2. यह ग्रामीण क्षेत्रों में लाभार्थियों को धनराशि जमा करने व आहरण करने योग्य बनाती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से 'सांविधिक आवश्यकताओं' का/के उद्देश्य है/हैं?
1. केन्द्रीय बैंक को, बैंकों द्वारा निर्मित की जा सकने वाली अग्रिम राशियों पर नियंत्रण रखने की सक्षमता प्रदान करना
2. बैंकों में जनता की जमा राशियों को सुरक्षित व तरल रखना
3. व्यावसायिक बैंकों को अत्यधिक लाभ कमाने से रोकना
4. बैंकों को दिन-प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त कोष्ठ नकदी (वॉल्ट कैश) रखने को बाध्य करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
हाल ही में एक जन-विद्रोह शुरू हुआ, जिसे 'अरब स्प्रिंग' कहा गया, मूलतः किस देश से शुरू हुई?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए:
1. डेनमार्क
2. जापान
3. रशियन फेडरेशन
4. यूनाइटेड किंगडम
5. यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका
उपर्युक्त में से कौन-से 'आर्क्टिक काउंसिल' के सदस्य हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. चेचन्या : रशियन फेडरेशन
2. दारफूर : माली
3. स्वात घाटी : इराक
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
अग्नि-IV प्रक्षेपास्त्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह धरातल-से-धरातल तक मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है।
2. इसमें केवल द्रव नोदक ईंधन के रूप में इस्तेमाल होता है।
3. यह एक-टन नाभिकीय वारहेड को 7500 किलोमीटर दूरी तक फेंक सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
'कोयला-संस्तर मीथेन' और 'शेल गैस' नामक दो गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. कोयला-संस्तर मीथेन, कोयला संधियों से निष्कर्षित शुद्ध मीथेन गैस है, जबकि शेल गैस केवल प्रोपेन और ब्यूटेन का एक मिश्रण है जो सूक्ष्मकणिक अवसादी शैलों से निष्कर्षित की जा सकती है।
2. भारत में कोयला-संस्तर मीथेन स्रोत बहुतायत में हैं, किन्तु अब तक शेल गैस के स्रोत नहीं पाए गए हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत के 'चांगपा' समुदाय के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. वे मुख्यतः उत्तराखंड राज्य में रहते हैं।
2. वे अच्छे किस्म का ऊन देने वाले पशमीना बकरे-बकरियों को पालते हैं।
3. उन्हें अनुसूचित जनजातियों की श्रेणी में रखा जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत में ग्वार (क्लस्टर बीन) का परम्परागत रूप से सब्जी या पशु आहार के रूप में उपयोग किया जाता है, किन्तु हाल ही में इसकी खेती ने महत्व का स्थान प्राप्त किया है। इस संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किनमें प्रवाल-भित्तियाँ हैं?
1. अन्धमान और निकोबार द्वीपसमूह
2. कच्छ की खाड़ी
3. मन्नार की खाड़ी
4. सुन्दरवन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत में मृदा अपक्षय समस्या निम्नलिखित में से किससे/किनसे सम्बन्धित है/हैं?
1. वेदिका कृषि
2. वनोन्मूलन
3. उष्णकटिबंधीय जलवायु
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
पवनों का मौसमी उत्क्रमण किसका प्रमुख अभिलक्षण है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में 'पंचायतन' शब्द किसे निरूपित करता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए:
1. बराक
2. लोहित
3. सुबंसिर
उपर्युक्त में से कौन-सी अरुणाचल प्रदेश से होकर बहती है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. हरिके आर्द्रभूमि : व्यास और सतलुज का संगम
2. केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान : बनास और चम्बल का संगम
3. कोलेरू झील : मुसी और कृष्णा का संगम
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक भारतीय दर्शन का भाग नहीं है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. कार्डमम पहाड़ियाँ : कोरोमण्डल तट
2. कैमूर पहाड़ियाँ : कोंकण तट
3. महादेव पहाड़ियाँ : मध्य भारत
4. मिमिर पहाड़ियाँ : पूर्वोत्तर भारत
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत के संविधान की निम्नलिखित में से कौन-सी एक अनुसूची में दल-बदल विरोध विशेष उपबन्ध है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
जैव-विविधता के साथ-साथ मनुष्य के परंपरागत जीवन के संरक्षण के लिए सबसे महत्वपूर्ण रणनीति निम्नलिखित में से किस एक की स्थापना करने में निहित है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
टर्की किनके मध्य स्थित है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
दक्षिण-पूर्वी एशिया में दक्षिण से उत्तर की ओर जाने पर नीचे दिए गए नगरों का सही स्थितिक्रम क्या है?
1. बैंकॉक
2. हनोई
3. जकार्ता
4. सिंगापुर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
वैज्ञानिक दृष्टिकोण यह है कि विश्व तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 2 °C से अधिक नहीं बढ़ना चाहिए। यदि विश्व तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 3 °C के परे बढ़ जाता है, तो विश्व पर उसका सम्भावित असर क्या होगा?
1. स्थलीय जीवमण्डल एक नेट कार्बन स्रोत की ओर प्रवृत्त होगा।
2. विस्तृत प्रवाल मर्त्यता घटित होगी।
3. सभी भूमंडलीय आर्द्रभूमि स्थायी रूप से लुप्त हो जाएंगी।
4. अनाजों की खेती विश्व में कहीं भी सम्भव नहीं होगी।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत के समप्रतीक के नीचे उल्लिखित भारत का राष्ट्रीय आदर्श-वाक्य 'सत्यमेव जयते' कहाँ से लिया गया है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत के संविधान में अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की अभिवृद्धि का कहाँ उल्लेख है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
'एकीकृत जलसम्भर विकास कार्यक्रम' को कार्यान्वित करने के क्या लाभ हैं?
1. मृदा के बह जाने की रोकथाम
2. देश की बारहमासी नदियों को मौसमी नदियों से जोड़ना
3. वर्षा-जल संग्रहण तथा भौम-जलस्तर का पुनर्भरण
4. प्राकृतिक वनस्पतियों का पुनर्जनन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-से भारत में 'योजना' से सम्बद्ध हैं?
1. वित्त आयोग
2. राष्ट्रीय विकास परिषद
3. संघीय ग्रामीण विकास मंत्रालय
4. संघीय शहरी विकास मंत्रालय
5. संसद
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा/से मंत्रिमंडल सचिवालय का/के कार्य है/हैं?
1. मंत्रिमंडल बैठकों के लिए कार्यसूची तैयार करना
2. मंत्रिमंडल समितियों के लिए सचिवालयी सहायता
3. मंत्रालयों को वित्तीय संसाधनों का आबंटन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
संविधानिक सरकार वह है
1. जो राज्य की सत्ता के हित में व्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रभावकारी प्रतिबन्ध लगाती है
2. जो व्यक्ति की स्वतंत्रता के हित में राज्य की सत्ता पर प्रभावकारी प्रतिबन्ध लगाती है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सी किसी राज्य के राज्यपाल को दी गई विवेकाधीन शक्तियाँ हैं?
1. भारत के राष्ट्रपति को, राष्ट्रपति शासन अधिरोपित करने के लिए रिपोर्ट भेजना
2. मंत्रियों की नियुक्ति करना
3. राज्य विधानमंडल द्वारा पारित कतिपय विधेयकों को, भारत के राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित करना
4. राज्य सरकार के कार्य संचालन के लिए नियम बनाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
किसी अर्थव्यवस्था में यदि ब्याज की दर को घटाया जाता है, तो वह
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. राष्ट्रपति, भारत सरकार का कार्य अधिक सुविधापूर्वक किए जाने के लिए और मंत्रियों में उक्त कार्य के आबंटन के लिए नियम बनाएगा।
2. भारत सरकार की समस्त कार्यपालक कार्रवाइयां प्रधानमंत्री के नाम से की हुई कही जाएगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत में अविश्वास प्रस्ताव के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भारत के संविधान में किसी अविश्वास प्रस्ताव का कोई उल्लेख नहीं है।
2. अविश्वास प्रस्ताव केवल लोक सभा में ही पुरःस्थापित किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
नीम के पेड़ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. कुछ जाति के कीटों और बरुओं के प्रचुरोद्भवन को नियंत्रित करने के लिए नीम के तेल का प्रयोग कीटनाशक के रूप में किया जा सकता है।
2. नीम के बीजों का प्रयोग जैव-ईंधन और अस्पताल अपमार्जकों का निर्माण करने में होता है।
3. नीम के तेल का अनुप्रयोग औषधि उद्योग में होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रक्रम प्रकाश-संश्लेषण में सम्मिलित है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
किसी व्यक्ति के जीवमितीय पहचान हेतु, अंगुली-छाप क्रमविशेष के अलावा, निम्नलिखित में से कौन-सा/से प्रयोग में लाया जा सकता है/लाए जा सकते हैं?
1. पारितारिका क्रमविशेष
2. दृष्टिपटल क्रमविशेष
3. वाक् अभिज्ञान
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन पौधों के कायिक प्रवर्धन के सम्बन्ध में सही है/हैं?
1. कायिक प्रवर्धन क्लोनीय जनसंख्या को उत्पन्न करता है।
2. कायिक प्रवर्धन विषाणुओं का निष्प्रभाव करने में सहायक है।
3. कायिक प्रवर्धन वर्ष के अधिकतर भाग में चल सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
1. कैसिनी-हाइगेंस : शुक्र की परिक्रमा करना और दत्त का पृथ्वी तक संचार करना
2. मैसेंजर : बुध का मानचित्रण और अन्वेषण
3. वॉयेजर 1 और 2 : बाह्य सौर परिवार का अन्वेषण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. किन्नौर : सुपारी
2. मेवात : आम
3. कोरोमण्डल : सोयाबीन
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा/से रासायनिक परिवर्तन का/के उदाहरण है/हैं?
1. सोडियम क्लोराइड का क्रिस्टलन
2. बर्फ का गलन
3. दुग्ध आसकंदन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
केन्द्र और राज्यों के बीच होने वाले विवादों का निर्णय करने की भारत के उच्चतम न्यायालय की शक्ति किसके अन्तर्गत आती है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित तकनीकों/परिघटनाओं पर विचार कीजिए:
1. फल वाले पादपों में मुकुलन और रोपण
2. कोशिकाद्रव्यी नर बन्ध्यता
3. जीन नीरवता
उपर्युक्त में से कौन-सा/से ट्रान्सजेनिक फसलों को बनाने में प्रयुक्त होता है/होते हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. मक्का का मण्ड के उत्पादन के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
2. मक्का से निष्कर्षित तेल जैव-डीजल के लिए फीडस्टॉक हो सकता है।
3. मक्का के प्रयोग से एल्कोहॉली पेय उत्पादित किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा एक जीव, अन्य तीन जीवों के वर्ग का नहीं है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत के उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसमें निहित है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत के निम्नलिखित नगरों पर विचार कीजिए:
1. भद्राचलम
2. चंदेरी
3. कांचीपुरम
4. करनाल
उपर्युक्त में से कौन-कौन से पारम्परिक साड़ी/वस्त्र उत्पादन के लिए सुख्यात हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
राष्ट्रीय राजमार्ग : इससे जुड़े शहर
1. NH 4 : चेन्नई और हैदराबाद
2. NH 6 : मुम्बई और कोलकाता
3. NH 15 : अहमदाबाद और जोधपुर
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित अन्तर्राष्ट्रीय करारों पर विचार कीजिए:
1. खाद्य एवं कृषि हेतु पादप आनुवंशिक संसाधनों के विषय में अन्तर्राष्ट्रीय संधि
2. मरुभवन का सामना करने हेतु संयुक्त राष्ट्र अभिसमय
3. विश्व विरासत अभिसमय
उपर्युक्त में से किसका/किनका जैव-विविधता पर प्रभाव पड़ता है?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
'पृथ्वी काल' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह UNEP तथा UNESCO का उपक्रमण है।
2. यह एक आन्दोलन है, जिसमें प्रतिभागी प्रतिवर्ष एक निश्चित दिन, एक घण्टे के लिए बिजली बन्द कर देते हैं।
3. यह जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी को बचाने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता लाने वाला आन्दोलन है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा एक आहार शृंखला का सही क्रम है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
1905 में लॉर्ड कर्जन द्वारा किया गया बंगाल का विभाजन कब तक बना रहा?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 1929 का अधिवेशन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस अधिवेशन में
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
विख्यात सत्रीया नृत्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. सत्रीया, संगीत, नृत्य तथा अभिनय का सम्मिश्रण है।
2. यह असम के वैष्णवों की शताब्दियों पुरानी जीवन्त परम्परा है।
3. यह तुलसीदास, कबीर और मीराबाई द्वारा रचित भक्ति-गीतों के शास्त्रीय रागों तथा तालों पर आधारित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
शक संवत् पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग (कैलेन्डर) का 1 चैत्र, ग्रीगोरियन कैलेन्डर पर आधारित 365 दिन के सामान्य वर्ष की निम्नलिखित तिथियों में से किस एक के तदनुसार है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत की कला व संस्कृति के इतिहास के सम्बन्ध में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
विख्यात मूर्तिशिल्प : स्थल
1. बुद्ध के महापरिनिर्वाण की एक भव्य प्रतिमा जिसमें ऊपर की ओर अनेकों देवी संगीतज्ञ तथा नीचे की ओर उनके दुखी अनुयायी दर्शाए गए हैं : अजंता
2. प्रस्तर पर उत्कीर्ण विष्णु के वराह अवतार की विशाल प्रतिमा जिसमें वह देवी पृथ्वी को गहरे विक्षुब्ध सागर से उबारते दर्शाए गए हैं : माउंट आबू
3. विशाल गोलाश्मों पर उत्कीर्ण "अर्जुन की तपस्या"/"गंगा-अवतरण" : ममल्लपुरम
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
गदर क्या था?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत की संस्कृति एवं परंपरा के सम्बंध में 'कलारीपयट्टू' क्या है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
1. गरबा : गुजरात
2. मोहिनीअट्टम : ओडिशा
3. यक्षगान : कर्नाटक
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत में बौद्ध इतिहास, परंपरा और संस्कृति के सम्बन्ध में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
विख्यात तीर्थस्थल : अवस्थान
1. टाबो मठ और मन्दिर संकुल : स्पीति घाटी
2. लहोत्सव लाखांग मन्दिर, नको : जंस्कार घाटी
3. अल्ची मन्दर संकुल : लद्दाख
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. 'बीजक' सन्त दादू दयाल के उपदेशों का एक संकलन है।
2. पुष्टि मार्ग के दर्शन को मध्वाचार्य ने प्रतिपादित किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
मंगनीयार के नाम से जाना जाने वाला लोगों का समुदाय
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
महारानी विक्टोरिया की उद्घोषणा (1858) का उद्देश्य क्या था?
1. भारतीय राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाने के किसी भी विचार का परित्याग करना
2. भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश क्राउन के अन्तर्गत रखना
3. भारत के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापार का नियमन करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
फतेहपुर सीकरी का इबादतखाना क्या था?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत की कृषि एवं पोषण सुरक्षा के संदर्भ में विभिन्न फसलों की 'बीज प्रतिस्थापन दरों' को बढ़ाने से भविष्य के कृषि उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है। किन्तु इसके अपेक्षाकृत बड़े/विस्तृत कार्यान्वयन में क्या बाध्यता है/बाध्यताएं हैं?
1. कोई भी राष्ट्रीय बीज नीति नहीं बनी है।
2. निजी क्षेत्र की बीज कंपनियों की, उद्यान-कृषि फसलों की रोपण सामग्रियों और सब्जियों के गुणवत्ता वाले बीजों की पूर्ति में कोई सहभागिता नहीं है।
3. निम्न मूल्य एवं उच्च परिमाण वाली फसलों के मामले में गुणवत्ता वाले बीजों के बारे में मांग-पूर्ति अंतराल है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
'पारिस्थितिक-संवेदी क्षेत्रों' के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. पारिस्थितिक-संवेदी क्षेत्र वे क्षेत्र हैं, जिन्हें वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अधीन घोषित किया गया है।
2. पारिस्थितिक-संवेदी क्षेत्र को घोषित करने का प्रयोजन है, उन क्षेत्रों में केवल कृषि को छोड़कर सभी मानव क्रियाओं पर प्रतिबंध लगाना।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. भारतीय पशु कल्याण बोर्ड, पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के अधीन स्थापित है।
2. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण एक सांविधिक निकाय है।
3. राष्ट्रीय गंगा नदी द्रोणी प्राधिकरण की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
विटामिन : इसकी हीनता से होने वाला रोग
1. विटामिन C : स्कर्वी
2. विटामिन D : रिकेट्स
3. विटामिन E : रात्रि अंधता
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
विभिन्न उत्पादों के निर्माण में उद्योग द्वारा प्रयुक्त होने वाले कुछ रासायनिक तत्वों के नैनो-कणों के बारे में कुछ चिंता है। क्यों?
1. वे पर्यावरण में संचित हो सकते हैं तथा जल और मृदा को संदूषित कर सकते हैं।
2. वे खाद्य श्रृंखलाओं में प्रविष्ट हो सकते हैं।
3. वे मुक्त मूलकों के उत्पादन को विमोचित कर सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन 'वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक' नामक प्रकाशन प्रकाशित करता है?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
संघ के बजट के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से गैर-योजना व्यय के अधीन आता है/आते हैं?
1. रक्षा व्यय
2. ब्याज अदायगी
3. वेतन एवं पेंशन
4. उपदान
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →