UPSC Prelims 2026 – प्रश्न पत्र 1: सामान्य अध्ययन: हल प्रश्न पत्र
100 प्रश्न, हर प्रश्न का हिंदी और English में मॉडल उत्तर।
निम्नलिखित में से कर्नाटक संगीत के किस राग का हिन्दुस्तानी संगीत के राग बिलावल से मेल है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
हिल्टन-यंग कमीशन (1926) द्वारा कृत्रिम रूप से निर्धारित की गई रूपा-स्टिलिंग विनिमय दर को ब्रिटिश सरकार द्वारा निम्नलिखित में से किस कारण से अंगीकार किया गया था ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. पाली ग्रंथों में, कथापण, निकखा, कन्स और काकणिका जैसे सिक्कों के प्रथम स्पष्ट संदर्भ समाविष्ट हैं ।
II. पाली ग्रंथों से प्रास साहित्यिक साक्ष्य की पुष्टि, अनेक स्थलों से प्रास आहत सिक्को (punch-marked coins) के पुरातात्विक प्रमाण द्वारा होती है, इन सिक्कों में से अधिकांश चाँदी से बने हैं ।
उपर्युक्त कथन निम्नलिखित में से किनसे संबंधित हैं ?
1. शहरी जीवन के उद्भव से
2. मुद्रा अर्थव्यवस्था की ओर संक्रमण से
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किस मंदिर/किन मंदिरों में नगर-शैली के शिखर हैं ?
1. मालेगिड़ी शिवालय, बादामी
2. हुचिमिल्लगुड़ी मंदिर, ऐहोल
3. दशावतार मंदिर, देवगढ़
4. विरुपाक्ष मंदिर, पड़दकल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
जैन धर्म में मान्यता-प्राप्त जीवन के अस्तित्व के चार मुख्य रूपों में, निम्नलिखित में से कौन-सा सम्मिलित नहीं है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
बाघ गुफाओं में विघमान हल्लिसालस्व चित्र क्या प्रदर्शित करता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत में स्थानीय-मान पद्धति (place-value system) के उपयोग से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में स्थानीय-मान पद्धति का सर्वप्रथम उत्कीर्ण-अभिलेखीय उपयोग गुजरात की मनकणी पट्टिकाओं (595 – 596 AD) में मिलता है ।
2. नवीं शताब्दी में, संपूर्ण भारत में उत्कीर्ण लेखों में स्थानीय-मान सामान्य हो जाते हैं ।
3. दक्षिण-पूर्व एशिया में संस्कृत के उत्कीर्ण लेखों में स्थानीय-मान सातवीं शताब्दी के प्रांभ से ही मिलते हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
हड़प्पा नगरों में पुरातात्विक खोजों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. घरों में तकली की प्रचुर उपलब्धता है किंतु चरखे अनुपलब्ध हैं ।
II. अंशांकित बाट और मापन पैमानों की खोज हुई है ।
III. अपेक्षाकृत रूप से विस्तृत प्रांगण के चारों ओर, अधिकतर पकी हुई ईंटों से निर्मित घर मिले हैं, जिनके अपने कुएं हैं, स्नान करने के चबूतरे हैं, और बड़े कमरे हैं ।
उपर्युक्त कथनों से निम्नलिखित में से कौन-से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं ?
1. कथन I संकेत करता है कि कताई घर पर किया जाने वाला एक श्रम-साध्य कार्य था ।
2. कथन II हड़प्पा के लोगों में वैज्ञानिक ज्ञान के प्रसार की ओर संकेत करता है ।
3. कथन III साझी संपति व्यवस्था के उद्भव की ओर संकेत करता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
एका आंदोलन और बारदोली सत्याग्रह के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
ऋग्वेदिक काल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. कूपों से की जाने वाली सिंचाई ने कृषि को प्लावनीय मैदानों और नदी किनारों की पड़ियों से दूर वर्तमान पंजाब और हरियाणा के मैदानों में विस्तृत होने का अवसर दिया जहाँ भूमिगत जल स्तर सतह के पार्स समीप था ।
II. कूपों से पानी निकालने के लिए भारवाही-पशु शक्ति का प्रयोग किया गया ।
निम्नलिखित में से कौन-सी सूचना, उपर्युक्त कथनों का समर्थन करती है/हैं ?
1. ऋग्वेद में, पानी निकालने के लिए अशम चक्र (पत्थर की घर्षी) और आहाव (पड़ी से कसा हुआ लकड़ी का डोल) के उपयोग के साक्ष्य हैं ।
2. ऋग्वेद में पशु/कुलीश (कुल्हाड़ी) और दात्र/सूणी (हँसिया) जैसे उपकरणों के उपयोग का उल्लेख मिलता है ।
3. ऋग्वेद से पहले भी, भूमि को जोतने और गाड़ियों को खींचने के लिए बैल के उपयोग का इतिहास मिलता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित अभिकथन पर विचार कीजिए :
अत्यंत नूतन (प्लियोस्टोसीन) काल में या तो यमुना, कभी सिन्धु में प्रवाहित होती थी, या फिर सतलुज, यमुना में प्रवाहित होती थी तथा इनमें से किसी एक की प्रमुख सहायक नदी या तो गंगा से सिन्धु में अथवा इसके विपरीत, स्थानांतरित हुई थी।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से, उपर्युक्त अभिकथन का/के आधार है/हैं ?
1. ऋग्वेद का नदी-सूक्त
2. रॉबर्ट ब्रूस फूट द्वारा किए गए सतलुज और यमुना के अन्वेषण
3. सिन्धु और गंगा, दोनों नदी प्रणालियों में डॉलफ़िनों की समान प्रजातियों की उपस्थिति
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
प्रारंभिक बौद्ध मूर्तिविद्या में रिक्त स्थान (empty seat) क्या दर्शाता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित नदियों के प्राचीन और आधुनिक नामों के युग्मों में से कौन-सा/कौन-से सही सुमेलित है/हैं ?
1. वित्स्ता : चिनाब
2. असिकनी : झेलम
3. पृष्णी : रावी
4. य्यायवती : व्यास
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
अमरावती स्तूप और उसकी उद्भूत मूर्तिकला (relief sculpture) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह निचली कृष्णा घाटी में स्थित था।
2. भारत में, आकार की दृष्टि से, साँची स्तूप के बाद इसका ही स्थान था।
3. अमरावती मूर्तिकला शैली का परवर्ती दक्षिण भारतीय मूर्तिकला पर गहरा प्रभाव पड़ा, और उसकी रचनाओं (products) को श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व एशिया ले जाया गया था।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
प्रारंभिक ऐतिहासिक तमिलकम में राजा और उसकी वंशावली के निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से युग्म सही सुमेलित नहीं है/हैं ?
1. सेनगुड्वन : चेर
2. उदियनजेरल : चोल
3. नेदुन्जेलियन : पांड्य
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
1939 में, सुभाष चंद्र बोस द्वारा फॉरवर्ड ब्लॉक के गठन के लिए निम्नलिखित में से कौन-से कारकों का योगदान रहा ?
1. बोस, महात्मा गांधी का विश्वास जीतने में विफल रहे ।
2. कांग्रेसी वामपंथियों में एकाता नहीं थी और वे बोस को समर्थन देने में विफल रहे ।
3. साम्यवादियों ने बोस के प्रयासों का समर्थन नहीं किया ।
4. एम.एन. रॉय के समर्थक और जयप्रकाश नारायण जैसे समाजवादी नेताओं ने बोस को समर्थन देने की अपेक्षा कांग्रेस की एकाता को वरीयता दी ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
1856 में अवध के समामेलन (annexation) के तत्काल बाद अवध में ब्रिटिश नीति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. तालुकदारों की भूमसपति ज़ब्त कर ली गई, किंतु उन्हें अपने अस्त्र-शस्त्र और किले अधिकार में रखने दिए गए।
2. तालुकदारों को बाहरी व्यक्ति मानते हुए 1856 में संक्षिप्त राजस्व बंदोबस्त किया गया था ।
3. ब्रिटिश, तालुकदारों को हटाकर, कृषकों से सीधे राजस्व लेने में विश्वास करते थे ।
उपयुक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित अभिकथन पर विचार कीजिए :
समुदाय पर आधारित राजनैतिक गठबंधनों की उत्पत्ति, 1919 के मोटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों के मूल स्वरूप में निहित थी ।
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन, उपयुक्त अभिकथन का समर्थन करता है/करते हैं ?
1. इन सुधारों ने पृथक निर्वाचक मंडलों के सिद्धांत को बनाए रखा और विस्तृत किया ।
2. पृथक निर्वाचक मंडलों का उद्देश्य सशक्त होते भारतीय राष्ट्रवाद का प्रतिरोध करना था ।
3. बंचित वर्ग पृथक निर्वाचक मंडलों में अंतर्निहित हितों के लिए एकजुट हुए ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
कर्नाटक के विख्यात शास्त्रीय गायक पंडित मल्लिकाजुन मंसूर किस घराने का प्रतिनिधित्व करते थे ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
क्षेत्र-पत्नी ('mistress of the field') शब्द निम्नलिखित में से किस ग्रंथ में उद्धृत है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
जलवायु परिवर्तन पर भारत की अनुक्रिया के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत की दीर्घकालिक निम्न उत्सर्जन विकास रणनीति (LT-LEDS), वर्ष 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन को प्राप्त करने के लिए एक निष्पायक साधन है।
II. दिसंबर, 2024 में प्रस्तुत की गई भारत की चौथी द्विआंशिक अघतन रिपोर्ट (BUR-4) में 2019 की तुलना में 2020 में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जनों में लगभग 8% कमी दर्ज की गई।
III. जलवायु-अनुकूल (क्लाइमेट-रेजिलिएंट) विकास अनिवार्य रूप से उत्सर्जन न्यूनीकरण लक्ष्यों की त्वरित और अल्प-कालिक उपलब्धि पर निर्भर है।
उपर्युक्त कथनों के बीच के संबंधों में से निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
वेस्टन हूँलॉक गिबनो के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. पूर्वीतर भारत में एक अभ्यारण्य इस वानर जाति (species) का घर है जिसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आई.यू.सी.एन.) की लाल सूची में लुप्तप्राय (Endangered) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
2. उनके पास विशिष्ट बाहुगमन (ब्रेकिशन) की क्षमता है और वे आसानी से पेड़ों के बीच झूल सकते हैं।
3. गोरिला की भाँति, वे मजबूत और स्थूलकाय होते हैं, तथापि वे असामान्य रूप से फुर्तीले वृक्षारोही हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से, जलवायु अनुकूलन (climate resilience) के संबंध में गरान (मैग्रोव) परीस्थितिकी तंत्रों के संरक्षण हेतु तर्कधार की सर्वोत्तम व्याख्या करता है/करते हैं ?
1. गरान ज्वारीय ऊर्जा को कम करते हैं और अलवणजल का संचयन करते हैं, जो उन्हें लवणीय ज्वारनदमुखी किटबंधों में धान की खेती के लिए आदर्श स्थल बनाते हैं।
2. उनकी लवण-संवेदी जड़ें समुद्रीजल को छानती हैं, इस प्रकार तीय भूमि को अलवण जलीय कृषि (एक्वाकल्चर) क्षेत्रों में परिवर्तित करने में गरानों की मुख्य भूमिका होती है।
3. ज्वारीय लहरों (टाइडल सॉजस) को सहन करने तथा जैवमात्रा (बायोमास) संसाधनों को उपलब्ध करवाने के माध्यम से, गरान प्राकृतिक जैव-डाल (बायोशिल्ड) और ग्रामीण समुदायों के लिए जीविका के आधार, दोनों रूपों में कार्य करते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
विज्ञान अंतर्राष्ट्रीय समुद्री पतन, भारत के समुद्री व्यापार और संभार तंत्र (लॉजिस्टिक्स) नीति में संरचनात्मक परिवर्तन को किस रूप/किन रूपों में निरूपित करता है ?
1. तटीय पोत परिवहन पर निबंधता को कम करने और विदेशी सहयोग की आवश्यकता को समाप्त करने के लिए केवल एक घरेलू कार्गो केंद्र के रूप में कार्य करना ।
2. मुख्यतः यात्री कृऊ पर्यटन और विरासत पोत परिवहन पर केंद्रित करते हुए एक समुद्री विरासत गंतव्य के रूप में केरल की पहचान (प्रोफाइल) को बढ़ाना ।
3. अपनी प्राकृतिक गहराई (डीप ड्राफ्ट) और रणनीतिक अवस्थान का लाभ उठाते हुए विदेशी यानान्तरण (ट्रांस-शिपमेंट) पतनों पर निबंधता को कम करना, राजस्व बनाए रखने को बढ़ाना, और क्षेत्रीय समुद्री व्यापार में भारत को पुनः स्थापित करना ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित सूचना के आधार पर भारतीय उप-महाद्वीप की नदी को पहचानिए :
1. इसका एक पूर्ववर्ती अपवाह तंत्र है ।
2. यह तीन देशों में से होकर बहती है ।
3. इसका उद्म तिब्बत के पठार में होता है और यह सिंकाई के लिए महत्वपूर्ण नदी है ।
4. इसकी कोई वितरिका नहीं है ।
निम्नलिखित में से उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारतीय राज्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही नहीं है/हैं ?
1. उत्तर प्रदेश सबसे अधिक संख्या में अन्य भारतीय राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है ।
2. सभी भारतीय राज्यों में से राजस्थान सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है ।
3. सिक्कम एकमात्र राज्य है जो केवल एक अन्य भारतीय राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
मंगोलिया से प्रत्येक वर्ष नागालैंड के दोयंग झील में अमूर बाज़ों (Amur Falcons) के आगमन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह दर्शाता है कि कैसे निरंतर स्थानीय संरक्षण प्रयास अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षियों के आगमन और संरक्षण में योगदान दे सकते हैं ।
2. यह उन उन्नत ट्रेकिंग प्रौद्योगिकियों की वैश्विक सफलता को दर्शाता है जो प्रवासी पक्षियों को अपने प्रवास स्थल (स्टॉपओवर साइट) पर वापस जाने का मार्ग दिखाती हैं ।
3. यह पुष्टि करता है कि अमूर बाज़ों ने अनुकूल आवास संबंधी परिवर्तनों के कारण भारत को स्थायी निवास स्थल (रेजिडेंसी) के रूप में अपना लिया है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (NMSA) के अंतर्गत वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास (RAD) पहले का/के उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से है/हैं ?
1. वर्षा सिंचित क्षेत्रों में एकधान्य कृषि (मोनोकल्चर) को प्रोत्साहित करना
2. सिंचित क्षेत्रों में धान की खेती को बढ़ाना
3. एकीकृत कृषि प्रणालियों (IFS) के माध्यम से उत्पादकता को बढ़ाना और जलवायु संबंधी जोखिमों का न्यूनिकरण करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
वैश्विक वस्त्र उद्योग में एरी रेशम (सिल्क) के लिए ओको-टेक्स प्रमाणन (Oeko-Tex certification) प्राप्त करने का सर्वाधिक महत्वपूर्ण तात्पर्य निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से है/हैं ?
1. यह भारतीय निर्णायकों को रसायनमुक्त उत्पादों को अधिक महत्व देने वाले उच्चस्तरिय बाजारों में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देता है।
2. यह पुष्टि करता है कि एरी रेशम अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा, पर्यावरणीय, और गुणवत्ता मानकों को पूरा करता है, जिससे प्रीमियम पर्यावरण-सचेतन बाजारों में इसे प्रवेश का अधिकार मिलता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किन देशों से आने वाले जहाजों को हिंद महासागर तक पहुँचने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) को पार करना होता है ?
1. बहरीन
2. सीरिया
3. कतर
4. मिस्र
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
तंगुराहुआ ज्वालामुखी, जिसे वर्ष 2025 में यूनेस्को (UNESCO) द्वारा एक वैश्विक भू-उद्यान (ग्लोबल जियोपार्क) घोषित किया गया था, निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
माधव राष्ट्रीय उद्यान के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इसे वर्ष 2025 में भारत का बाघ अभयारण्य (टाइगर रिज़र्व) घोषित किया गया था।
2. साख्य सागर, जिसे रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया है, इस राष्ट्रीय उद्यान के भीतर स्थित है।
3. इसका क्षेत्रफल मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच में साझा होता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की जलवायु के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इस जलवायु को आर्द्र, उष्णकटिबंधीय तटीय जलवायु के रूप में परिभाषित किया जा सकता है ।
2. यहाँ दक्षिण-पश्चिम मानसून और उत्तर-पूर्वी मानसून, दोनों से वर्षा होती है ।
3. दिसंबर और मई के बीच में अधिकतम वर्षण होता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से भौगोलिक लक्षण अथवा परिघटना भारतीय प्रायद्वीपीय खंड से संबंध है/हैं ?
1. विवर्तनिक क्रियाओं के कारण पश्चिमी तट के भागों का जलमग्न होना
2. अवशिष्ट पर्वत शृंखलाएँ, जैसे, वेलिकोण्डा पहाड़ियों और महेन्द्रगिरी पहाड़ियों की उपस्थिति
3. तेज बहाव वाली नदियों द्वारा गहरी, V-आकार की नदी-घाटियों का निर्माण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत सरकार के सागरमाला कार्यक्रम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. सागरमाला कार्यक्रम का उद्देश्य लागत-प्रभावी और संधारणीय तटीय अवसंरचना के माध्यम से पतन-आधारित आर्थिक विकास को प्राप्त करना है ।
II. सागरमाला कार्यक्रम की सफलता वैश्विक पतन रैंकिंग में सुधार के साथ ही तटीय और अंतर्देशीय जलमार्गीय पोत परिवहन में हुई महत्वपूर्ण वृद्धि में परिलक्षित होती है ।
III. सागरमाला 2.0 का लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 की भविष्य-दृष्टि (विज्ञान) के अनुरूप एक वैश्विक समुद्री नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करना है ।
उपर्युक्त कथनों के बीच में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से संबंध सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
रिकोस्टाइलिस रेटूसा (फॉक्सटेल ऑर्किड) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह एक अधिपादपीय ऑर्किड है।
2. यह पुरोंतार भारत की स्थानिक जाति (स्पीशीज) है।
3. यह अरुणाचल प्रदेश और असम का राज्य पुष्प है।
उपयुक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
ताई-अहोम राज्य द्वारा निर्मित और यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में सम्मिलित, मोइदाओं के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. वे सैन्य दुर्ग के रूप में कार्य करते थे।
2. वे राजवंशियों (रॉयल) और अभिजातों (नोबल) के मनोरंजन केंद्र (recreation centre) थे।
3. वे राजवंशियों (रॉयल) और अभिजातों (नोबल) के समाधी स्थल (burial ground) थे।
4. वे राजवंशियों (रॉयल) और अभिजातों (नोबल) के युद्धाभ्यास केंद्र (battle drill centres) थे。
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
फ्रांस में जून, 2025 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन (UNOC) में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने समुद्री और महासागरीय मुद्दों, विशेष रूप से समुत्थानशील आजीविका और “ब्लू ट्रांसफॉर्मेशन” हेतु संधारणीय मत्स्यपालन और जलकृषि पर सशक्त विचार व्यक्त किए।
खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा “ब्लू ट्रांसफॉर्मेशन” के लिए प्रस्तावित “बेहतर चार (Four Better)” के बारे में निम्नलिखित संयोजनों में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
तुर्कना झील के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह विश्व की सबसे बड़ी मरुस्थलीय झील है।
2. यह झील दक्षिण सूडान में Sahara मरुस्थल के पूर्वी सीमांत के साथ-साथ स्थित है।
3. यह झील यूनेस्को (UNESCO) के विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध है और इसे 'जेड सागर (Jade Sea)' के रूप में भी जाना जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सी, भारत में प्रथम प्लान वीवो (Vivo) प्रमाणित वनोन्मूलन और वन निम्नीकरण से होने वाले उत्सर्जन का न्यूनिकरण (REDD+) परियोजना है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
आनुवंशिक चिकित्सा (जेनेटिक मेडिसिन) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. आनुवंशिक चिकित्सा, रोग के लिए उत्तरदायी खराब जीन को सही करती है/की कमी को पूरा करती है ।
2. निर्मित विषाणुओं (engineered viruses) और लिपिड नैनोकणों का प्रयोग आनुवंशिक चिकित्सा के वाहक के रूप में किया जाता है ।
3. आनुवंशिक चिकित्सा संपूर्ण डीएनए (DNA) अनुक्रम को बदल देती है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
यंत्र अधिगम (मशीन लर्निंग) में प्रयुक्त लाज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. LLMs निकटस्थ संभावित शब्दों के लिए प्रायिकताएँ निदिष्ट करते हैं और तत्पश्चात सर्वोच्च प्रायिकता वाले शब्द को चुनते हैं ।
2. LLMs पूर्वानुमान संबंधी त्रुटियों को न्यूनतम करने के लिए गणितीय इष्टतमीकरण के माध्यम से डेटा का संसाधन (process) करते हैं ।
3. LLMs निष्पक्ष निर्णम (unbiased outputs) उत्पन्न करते हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
स्टेल्थ (stealth) प्रौद्योगिकी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. स्टेल्थ वस्तुओं (objects) में अति-लघु रेडार अनुप्रस्थ-परिच्छेद (क्रॉस-सेक्शन) होता है और उन्हें रेडार अवशोषक पदार्थ से विलेपित किया जाता है ।
2. विशेष आवृत्तियों का प्रयोग करके स्टेल्थ वस्तुओं (objects) का पता लगाया जा सकता है ।
3. स्टेल्थ वस्तुओं (objects) को मेटा-पदार्थों (metamaterials) से विलेपित किया जाता है ताकि विद्युत-चुम्बकीय विकिरण के प्रकीर्णन में वृद्धि की जा सके ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
आधुनिक विमानों में प्रयुक्त होने वाले ब्लैक बॉक्सों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. उनमें लाल प्रकाश स्पंद उत्सर्जित करने वाला एक बीकन होता है ताकि उनकी अंतर्जलीय खोज को सुकर बनाया जा सके ।
2. वे कॉकपिट वॉइस और फ्लाइट डेटा, दोनों को रिकॉर्ड करते हैं ।
3. उनके मेमोरी यूनिटों के निर्माण में या तो जंगरोधी इस्पात (स्टेनलेस स्टील) या टाइटेनियम का उपयोग किया जाता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
हरित (ग्रीन) हाइड्रोजन के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह विकर्बनीकृत (decarbonized) हाइड्रोजन है जो प्राकृतिक गैस के पुनर्प्रादन द्वारा प्राप्त होती है जिसमें कार्बन अभिग्रहण और संचयन (CCS) भी सम्मिलित है ।
2. नवीकरणीय ऊर्जा से जनित विद्युत का उपयोग करके जल के विद्युत-अपघटन द्वारा इसका उत्पादन किया जाता है ।
3. भारत के राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का लक्ष्य, वर्ष 2030 तक वार्षिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में लगभग 50 MMT की कमी लाना है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में निजी संस्थाओं की भागीदारी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) एक स्वयत अभिकरण है जिसकी स्थापना निजी संस्थाओं की भागीदारी को सुकर बनाने के लिए की गई है ।
2. अमनकुल कॉसमॉस ने विश्व में पहली बार 3D-प्रिंटेड रॉकेट इंजन का उपयोग करके उडान (फ्लाइट) का प्रक्षेपण किया ।
3. स्काईरूट एयरोस्पेस ने GSLV के लिए तरल ईंधन (Liquid fuel) विकसित किया ।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
ड्रोन झुंडों (स्वामृ) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. वे कमांड केंद्र के साथ संचार के लिए टेरहर्ट्ज बैंड आवृत्ति का प्रयोग करते हैं ।
2. झुंड (स्वामृ) में सम्मिलित कोई ड्रोन, झुंड के अन्य ड्रोनों के साथ संचार कर सकता है ।
3. ड्रोन झुंड के हमले को रोकने के लिए जीपीएस स्पूफिंग (GPS Spoofing) सामान्यत: प्रयोग में लाई जाने वाली तकनीक है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
जीनोमंडिडिया परियोजना के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह मानव जीनोम परियोजना का एक भाग है ।
2. यह परियोजना भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) के द्वारा वितपोषित है ।
3. इसका मुख्य लक्ष्य भारतीय जनसंख्या की आनुवंशिक विविधता की सूची तैयार करना है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (NQM) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इसका उद्देश्य 50 – 1000 भौतिक क्यूबिट की क्षमता वाले मध्यवर्ती-स्तर के क्वांटम कंप्यूटर विकसित करना है ।
2. इसके कार्यन्वयन के अंतर्गत संपूर्ण भारत के शैक्षणिक और राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास संस्थानों (R&D institutes) में चार विषयगत (थीमेटिक) केंद्रों (T-Hubs) की स्थापना करना सममिलित है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत के डीप ओशन मिशन के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इसे भारत सरकार के पतन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया था ।
2. गहरे समुद्री खोज हेतु 3 लोगों को ले जाने के लिए मत्स्य-6000 को डिजाइन किया गया है ।
3. इस मिशन के अंतर्गत समुद्रयान एक परियोजना है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
श्री X, एक वरिष्ठ अधिकारी हैं, जो किसी विश्वमारी के दौरान एक निर्णायक टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण कर रहे थे । उन्होंने पाया कि टीके के वितरण के लिए उत्तरदायी एक निजी सेवा प्रदाता, लाभ अर्जित करने के लिए गुणवत्ता से समझौता कर रहा है । निहित स्वाथों के कारण, इस मामले को निपटाने हेतु अत्यधिक दबाव होने के बावजूद, अपने जीविका (कैरियर) के विविध प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भागीदारी के दौरान सीखे गए लोक प्रशासन के सिद्धांतों के आधार पर उन्होंने अपनी आवाज उठाई । उन्होंने इस मामले को समुचित सतर्कता प्राधिकारी को प्रतिवेदित किया और नागरिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए उस संविदा को रोक दिया ।
श्री X की कार्याई से लोक प्रशासन के निम्नलिखित सिद्धांतों में से कौन-सा सर्वाधिक प्रभावी रूप से प्रदर्शित होता है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
एक बहुजातीय जिले में, जहाँ आर्थिक प्रतिस्पर्धा और ऐतिहासिक शिकायतों के परिणामस्वरूप प्रायः सामुदायिक तनाव उत्पन्न होते हैं, वहाँ एक जनजातीय उपग्राम के निकट एक अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा-केंद्र के लिए भूमि आवंटित करने संबंधी एक सरकारी निर्णय से एक चिंगारी निकली और जनजातीय समुदाय का विरोध भड़क उठा, जिसमें दावा किया गया है कि यह भूमि उनकी सांस्कृतिक पहचान के लिए पवित्र और महत्वपूर्ण है। उसी समय, शहरी निवासी और स्थानीय उद्योग समूह एक उपयुक्त निपटान स्थल के न होने के कारण उत्पन्न ठोस अपशिष्ट की गंभीर चिंताओं और स्वास्थ्य चिंताओं का हवाला देते हुए इस परियोजना का समर्थन करते हैं। यह संघर्ष सड़क अवरोध, सोशल मीडिया अभियानों, और पुलिस के अतिरेक के आरोपों के चलते तीव्र हो गया। एक जिम्मेदार सरकारी अधिकारी के रूप में, आपको मध्यस्थता के माध्यम से इस स्थिति का समाधान करने एवं पर्यावरणीय आवश्यकताओं, जनजाति के अधिकारों, और शहरी जन-स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाते हुए एक संधारणीय परियाम सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है।
उपर्युक्त के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. तकनीकी विकल्पों पर चर्चा करने से पहले, विरोध करने वाले जनजाति समुदाय की सांस्कृतिक चिंताओं को स्वीकार करने के साथ ही, एक सफल संघर्ष समाधान प्रक्रिया अवश्य आरंभ की जानी चाहिए।
2. शहरी स्वास्थ्य चिंताओं के समाधान के लिए, सरकार को अविलंब परियोजना को आगे बढ़ाना चाहिए, जो कि किसी लघु वर्ग की भावनाओं से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।
3. परस्परिक समझ विकसित करने और तनावों को कम करने में सहायता के लिए जनजाति नेताओं, पर्यावरण विशेषज्ञों, और नगर पालिका के प्रतिनिधियों को सम्मिलित करते हुए एक बहु-हितधारक संवाद मंच का गठन करना।
4. साक्ष्य-आधारित निर्णय को सुकर बनाने के लिए एक स्वतंत्र पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन (ESIA) को संचालित करना और प्रास निष्कर्षों को दोनों पक्षों के साथ पारदर्शी रूप से साझा करना।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से, इस समाधान प्रक्रिया में योगदान देंगे ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
सुश्री X, एक मध्यम-स्तरीय सivil सेवा अधिकारी हैं, जो एक प्रमुख नगर के शहरी विकास विभाग में कार्यरत हैं। हाल ही में, वे एक सार्वजनिक अवसंरचना परियोजना — नए सामुदायिक उद्यान हेतु संविदा की अनुमोदन प्रक्रिया में सम्मिलित थीं। अनुमोदन प्रक्रिया के दौरान, उन्हें एक गोपनीय सूचना प्राप्त होती है, जिसमें इसका उल्लेख है कि चयनित सूची में सम्मिलित एक संविदाकार के अन्य नगरों में घटिया कार्य-शैली और भ्रष्टाचार के आरोपों का पूर्ववृत्त रहा है, यदि विधि द्वारा कुछ भी प्रमाणित नहीं हुआ है। विभागाध्यक्ष श्री Y, उन्हें इस सूचना को परियोजना समिति अथवा जनता के समक्ष प्रकट न करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इससे परियोजना में विलंब हो सकता है और नगर की प्रतिष्ठा को हानि हो सकती है। हालाँकि, सुश्री X का मानना है कि ऐसी सूचना को रोकना, पारदर्शिता और जनता के विश्वास से समझौता करना होगा।
अब, सुश्री X को निम्नलिखित में से क्या करना चाहिए ?
1. परियोजना समिति और जनता के समक्ष तत्काल सूचना को प्रकट करना चाहिए
2. परियोजना की संपूर्णता (integrity) के संरक्षण के लिए चयनित सूची से संविदाकार को हटाने की अनुशंसा करनी चाहिए
3. कुछ समय के लिए जनता से इस सूचना को गोपनीय रखते हुए, किसी निरीक्षण समिति को एक 'सीमित प्रकटीकरण' प्रस्तावित करना चाहिए
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
'X', भारत के संविधान के भाग III के अनुच्छेद 13 में यथा उपबंधित, 'विधि' शब्द के अर्थ पर एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहा था । 'X' ने स्पष्ट किया कि भारत के संविधान में 'विधि' शब्द का अर्थ अत्यधिक व्यापक है । इसमें आदेश, आदेश तथा नियम और विनियम भी सम्मिलित हैं । 'Y' ने ध्यान दिया कि अनुच्छेद 13 में 'विधि' शब्द के अंतर्गत भारत के राज्यक्षेत्र में विधि का बल रखने वाली रूढ़ि या प्रथा भी सम्मिलित है, जिससे 'X' सहमत नहीं था ।
उपर्युक्त के आधार पर, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही निष्कर्ष को चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत के संविधान के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जो यह विनिर्दिष्ट करता हो कि भारत के संविधान को आधिकारिक रूप से 'भारत का संविधान' कहा जाएगा ।
2. भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जो यह विनिर्दिष्ट करता हो कि भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 (इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट, 1947) और भारत सरकार अधिनियम, 1935, (गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1935) को निरसित किया गया ।
3. भारत के संविधान में ऐसा कोई भी अनुच्छेद नहीं है, जिसमें भारत के संविधान के प्रांभ होने की तारीख के रूप में 26 जनवरी, 1950 का उल्लेख है ।
उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित में से कौन-सा निष्कर्ष सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत में दिव्यांगजनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. भारत की संसद द्वारा वर्ष 2018 में पारित दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, शिक्षा और नियोजन में आरक्षण अनिवार्य करता है, पढ़ाई और विभेद न करने को सुनिश्चित करने के सरकारों के विधिक कर्तव्य को स्थापित करता है ।
2. सुगम्य भारत अभियान तीन प्रमुख क्षेत्रों यथा, निर्मित बुनियादी ढांचा, परिवहन प्रणाली और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में दिव्यांगजनों की सर्वभौमिक पढ़ाई प्राप्त करने पर केंद्रित है ।
3. राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम (NDFDC) कारपोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा स्थापित एक सर्वजनिक क्षेत्र संगठन है, जो दिव्यांगजनों (PwDs) में उद्यमिता के संवर्धन के लिए एक अलाभकारी कंपनी है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों से संबंधित उपबंधों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत के संविधान की पांचवीं अनुसूची में असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों में जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के संबंध में उपबंध हैं ।
2. भारत की कुछ जनजातियां कतिपय आय पर आयकर के भुगतान से छूट का दावा करने की हकदार हैं ।
3. भारत के संविधान में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की स्थितियों के लिए पंचायतों में स्थानों (सीटों) के आरक्षण का उपबंध है ।
उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित निष्कर्षों में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत की संसद में सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. अतारांकित प्रशन ऐसे प्रशन हैं, जिन पर कोई सदस्य सदन में मौखिक उत्तर चाहता है ।
2. तारांकित प्रशन ऐसे प्रशन हैं, जिन पर कोई सदस्य लिखित उत्तर चाहता है ।
3. किसी अतारांकित प्रशन पर कोई अनुपूरक प्रशन नहीं पूछा जा सकता है ।
उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित निष्कर्षों में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत की संसद की अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यदि इस समिति के सदस्यों को संसद के दोनों सदनों से निर्वाचित किया जाता है, तथापि राज्य सभा के सभापति द्वारा इस समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है ।
2. राज्य सभा द्वारा बीस सदस्यों और लोक सभा द्वारा दस सदस्यों को निर्वाचित किया जाता है ।
3. केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री के अतिरिक्त, कोई अन्य मंत्री इस समिति का सदश्य होने का पात्र नहीं है ।
4. सदस्यों को उनके पद ग्रहण करने की तारीख से 2 वर्ष की नियत पदावधि के लिए निर्वाचित किया जाता है ।
उपर्युक्त कथनों पर आधारित निम्नलिखित निष्कर्षों में से कौन-सा सही है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
भारत के मिशन सुदृढ़ चक्र के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसका उद्देश्य भारत की वायु रक्षा, बैलिस्टिक मिसाइल सुरक्षा और हवाई आक्रमण क्षमताओं में वृद्धि करना है ।
2. इस मिशन को त्वरित, सटीक, और शक्तिशाली रक्षा (defence) प्रतिक्रिया में वृद्धि करने के लिए डिजाइन किया जा रहा है, जो भारत की रणनीतिक स्वायत्ता को सशक्त बनाएगी ।
3. इस मिशन के उद्देश्यों में से एक है – वर्ष 2035 तक, भारत के सभी सार्वजनिक स्थानों को एक विस्तारित राष्ट्रीयापी सुरक्षा कवच के द्वारा सुरक्षा प्रदान करना है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
भारत को पड़ोसी देशों से जोड़ने वाले नदी सेतुओं के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. फेनी नदी पर निर्मित 'मैत्री सेतु', भारत के रामगढ़ को बांग्लादेश के सबसे से जोड़ता है।
2. झूलाघाट का झूला सेतु (सस्पेंशन ब्रिज) भारत को म्यांमार से जोड़ता है।
3. मेची सेतु और उसके पहाँच मार्ग, भारत के पानीटंकी बाइपास को नेपाल के काकरविड़ा से जोड़ते हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 के अधीन ज़ीरो प्रथम सूचना रिपोर्ट (Zero FIR) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. ज़ीरो एफआईआर (Zero FIR) किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई जा सकती है, भले ही संज्ञेय/असंज्ञेय अपराध किए जाने का स्थान, उस पुलिस स्टेशन की क्षेत्रीय अधिकारिता से बाहर हो।
2. किसी पुलिस स्टेशन, जहाँ ज़ीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज की गई है, वहाँ के प्रभारी अधिकारी सहम प्राधिकारी की अनुमति से प्राथमिक अन्वेषण आरंभ कर सकता है।
3. ज़ीरो एफआईआर (Zero FIR) के अंतर्गत, सूचना देने वाले के लिए यह अनिवार्य है कि वह सूचना इलेक्ट्रॉनिक प्ररूप में दे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत सरकार के अधीन संगठनों के संबंध में, निम्नलिखित विवरणों पर विचार कीजिए :
1. केंद्रीय आर्थिक आसूचना ब्यूरो (CEIB) - विविध विधि प्रवर्तन अभिकरणों के बीच समन्वय करना - गृह मंत्रालय
2. गंभीर अपराध अन्वेषण कार्यालय (SFIO) - जटिल निगमित कपटों का अन्वेषण करना - वित्त मंत्रालय
3. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) - सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों को शिकायत और परिरक्षित करना और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की दशा को सुनिश्चित करना - कर्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
उपर्युक्त कितनी पंक्तियों में, दिए गए विवरण सही सुमेलित हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से किन अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशनों का भारत ने अनुसमर्थन नहीं किया है ?
1. रोजगार नीति पर कन्वेंशन
2. बलात्श्रम के अंत पर कन्वेंशन
3. सभी प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों के अधिकारों के संरक्षण पर अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन
4. युद्ध के समय सivilियन व्यक्तियों के संरक्षण से संबंधित जिनेवा कन्वेंशन
5. राज्यविहीनता (Statelessness) को कम करने पर कन्वेंशन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
नई दिल्ली में आयोजित एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन, 2026 के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. शिखर सम्मेलन का बौद्धिक ढांचा (फ्रेमवर्क) तीन बुनियादी सूत्रों : जन, आयोजना, और प्रगति पर आधारित था ।
2. लोकतंत्रिकरण पर बल दिया गया है, जो राष्ट्रीय कानून का सम्मान करते हुए स्थानीय स्तर पर प्रासंगिक नवाचार का समर्थन करने और लचीले एआई पर्यावरणीक तंत्रों को मजबूत करने के लिए एक बाध्यकारी ढांचे के रूप में एआई के लोकतांत्रिक प्रसार के लिए चार्टर को स्वीकार करती है ।
3. एआई प्रभाव पर नई दिल्ली घोषणा का प्रतिपादन सात चक्रों (स्टैंभो) पर केंद्रित था, जिसमें सामाजिक सशक्तिकरण के लिए पहूँच, विज्ञान के लिए एआई, तथा सुरक्षित एवं विश्वसनीय एआई सम्मिलित है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सी संपर्क (कनेक्टिविटी) परियोजनाएँ, भारत और आसियान (ASEAN) सदस्य देशों के बीच सहयोग का एक भाग है/हैं ?
1. कलादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट
2. आईएमटी ट्राइलेटरल हाइवे
3. अगरतला-आखाउडा रेल लाइन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I (भारत से सहायता प्राप्त परियोजना):
A. मंगदेछु पनबिजली परियोजना
B. स्टोर पैलेस का जीर्णोद्धार
C. डिकओया का जिला अस्पताल
D. इन्स्टिट्यूट ऑफ सिक््युरिटी एंड लॉ एनफोर्समेंट स्टडीज
सूची II (देश):
1. मालदीव
2. अफ़ग़ानिस्तान
3. भूटान
4. श्रीलंका
कूट :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
रक्षा हार्डवेयर की निम्नलिखित मंदों में से किसका/किनका विनिर्माण भारत में किया जाता है ?
1. एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान (Su-30 MKI Fighter Jets)
2. टी-90 एमके-III टैंक (T-90 MK-III Tanks)
3. आकुला श्रेणी पनडुब्बी (Akula Class Submarine)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
बहुक्षीय सहयोग मंचों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. 'कोलंबो प्रक्रिया' ('Colombo Process') एक क्षेत्रीय परामर्शदात्री प्रक्रिया है, जिसमें सदस्य देश सर्वसममति से बाध्यकारी निर्णय लेते हैं ।
2. 'अबू धाबी संवाद (डायलॉग)' संविदा श्रमिकों के आवागमन पर क्षेत्रीय सहयोग को सुकर बनाने के लिए श्रमिकों के मूल-स्थान और गंतव्य-स्थान से जुड़े एशियाई देशों के मध्य एक स्वैच्छक गैर-बाध्यकारी परामर्शदात्री प्रक्रिया है ।
3. एक पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रस्ताव के अनुसार सूचित 'प्रवासन और विकास के लिए वैश्विक मंच' (Global Forum for Migration and Development), एक स्वैच्छक मंच है, इसके निर्णय बाध्यकारी स्वरूप के नहीं हैं ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित संयुक्त राष्ट्र संगठनों/एजेंसियों पर विचार कीजिए :
1. विश्व खाद्य कार्यक्रम (वर्ल्ड फूड प्रोग्राम)
2. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनाइटेड नेशंस चिल्ड्रस फंड)
3. शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चयुक्त (यूनाइटेड नेशंस हाई कमीशनर फॉर रिफ्यूजीज)
4. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन)
उपर्युक्त में से कितनों को दो बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I (संयुक्त राष्ट्र शांति-स्थापना अभियान):
A. यू एन एम आई एल (UNMIL)
B. एम आई एन यू आर सी ए टी (MINURCAT)
C. एम आई एन यू एस टी ए एच (MINUSTAH)
D. यू एन एम आई एस ई टी (UNMISET)
सूची II (अभियान की अवधि):
1. 2007 - 2010
2. 2002 - 2005
3. 2003 - 2018
4. 2004 - 2017
कूट :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I (बिस्मेटक केंद्र/स्थापना):
A. बिस्मेटक सांस्कृतिक उद्योग प्रेक्षण-शाला (ऑब्जर्वेटरी)
B. बिस्मेटक ऊर्जा केंद्र
C. मौसम और जलवायु के लिए बिस्मेटक केंद्र
D. बिस्मेटक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण केंद्र
सूची II (स्थान):
1. नोएडा
2. बेंगलुरु
3. कोलंबो
4. थिम्पू
कूट :2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
(भारतीय सेना कोर) : (मुख्यालय)2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इसके कार्यनियन की अवधि 1 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2026 है ।
2. संशोधित RGSA का मुख्य उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु पंचायती राज संस्थाओं की शासन क्षमताएँ विकसित करना है ।
3. सभी राज्यों और संघ राज्य-क्षेत्रों के लिए संशोधित RGSA हेतु केंद्रीय वित्त पोषण का हिस्सा 100% है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-से देश यूरोपीय संघ के सदस्य हैं ?
1. बेलारूस
2. पोलैंड
3. जर्मनी
4. स्विट्जरलैंड
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :
सूची I (इंटरपोल नोटिस):
A. सिल्वर नोटिस
B. ब्लू नोटिस
C. ब्लैक नोटिस
D. ग्रीन नोटिस
सूची II (विवरण):
1. अज्ञात शवों (मृतकों) के बारे में जानकारी माँगना
2. किसी आपराधिक अनुसंधान के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान, अथवा गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करना
3. किसी ऐसे व्यक्ति की आपराधिक गतिविधियों के बारे में चेतावनी देना, जहाँ उस व्यक्ति को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरा माना जाता है
4. आपराधिक संपत्तियों की पहचान करना और उनका पता लगाना
कूट :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन संस्थानों का एक मंच, NIRANTAR (परिवर्तन, अनुकूलन और लचीलेपन के निर्माण के लिए प्राकृतिक संसाधनों के अनुसंधान और अनुप्रयोग के लिए राष्ट्रीय संस्थान) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इस मंच के अधीन, पर्यास्थितिकी तंत्र सर्वेक्षण और विश्लेषण एक कार्यक्षेत्र (vertical) है, जिसका अग्रणी संस्थान (lead institute) भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, कोलकाता है ।
2. इस मंच के अधीन, पर्यास्थितिकी तंत्र सेवा का अनुसंधान और प्रबंधन एक कार्यक्षेत्र है, जिसका अग्रणी संस्थान केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली है ।
3. इस मंच के अधीन, क्षमता विकास सहायता एक कार्यक्षेत्र है, जिसका अग्रणी संस्थान भारतीय वन प्रबंध संस्थान, भोपाल है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
जनवरी, 2026 में जर्मनी के संघीय गणराज्य के चान्सलर ने भारत की यात्रा की थी। इस यात्रा के परिणामों (outcomes) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से सही नहीं है/हैं ?
1. अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और हेम्बर्ग विश्वविद्यालय के बीच समझौता-झাপन (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर
2. हॉकी इंडिया और जर्मन हॉकी फेडरेशन के बीच युवा हॉकी के विकास पर समझौता-झापन पर हस्ताक्षर
3. भारत-प्रशांत क्षेत्र पर द्विपक्षीय संवाद तंत्र की स्थापना
4. लखनऊ में जर्मनी के मानद वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
DHRUV64 के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. यह DIR-V कार्यक्रम के अंतर्गत निर्मित तृतीय चिप (chip) है, जिसका समग्र उद्देश्य भारत के लिए माइक्रोप्रोसेसरों के निर्माण को समर्थ बनाना है।
2. यह भारत का प्रथम घरेलू 1.0 GHz, 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
हाल ही में, भारतीय मानक बी्यूरो (BIS) ने बम निरोधक प्रणाली के परीक्षण और मूल्यांकन के लिए एक राष्ट्रीय मानक प्रवर्तित किया है। इस प्रणाली के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. नए मानक को IS 19445:2025 के रूप में जाना जाता है।
2. इसे विभिन्न एजेंसियों के बीच उपकरण की अंतर-संचालनीयता (interoperability of equipment) में सुधार होगा।
3. DRDO के TBRL द्वारा 30वें सेंट्रल साइंटिफिक रिसर्च इंस्टिट्यूट, रूस के सहयोग से इसका विकास किया गया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
'X' का जन्म UK में हुआ। उन्हें 2025 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। जब इस पुरस्कार की घोषणा की गई, तब वे एक अमरीकी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। 'X' को पहचानिए :
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
ग्रैंड स्लेम टेनिस टूर्नामेंटों के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इन टूर्नामेंटों का एक साझा शासन ढांचा है जो चार ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंटों के बीच साझेदारी स्थापित करता है ।
2. ये टूर्नामेंट 14 वर्ष से अधिक आयु के सभी अंतर्राष्ट्रीय रैंक के टेनिस खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए खुले हैं ।
3. किसी ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए किसी खिलाड़ी को प्राप्त हो सकते वाले 'वाइल्ड कार्डों' की संख्या की सीमा (limitation) है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत में सेमीकंडक्टर संयंत्रों और उनके अवस्थाओं के निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत के स्वदेशी नवीन ऊच्च रिजोल्यूशन मौसम मॉडल 'भारत पूर्वानुमान प्रणाली' के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. इसका उद्देश्य पंचायत समूह के स्तर पर पूर्वानुमान सूचित करना है ।
2. इसे आईआईटी (IIT) दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
फ़िल्म 'बूंग' ('Boong') के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. हाल ही में, इस फ़िल्म ने बाल एवं पारिवारिक फ़िल्म श्रेणी में ब्रिटिश एकेडमी ऑफ़ फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (BAFTA) पुरस्कार जीता ।
2. इस फ़िल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है ।
3. बाल एवं पारिवारिक फ़िल्म श्रेणी में BAFTA पुरस्कार जीतने वाली यह पहली भारतीय फ़िल्म है ।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी (blockchain technology) की विशेषताओं के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1. डेटाबेस में भंडारित अभिलेख, परिवर्तन के जोखिम के बिना, संबंधित हिताधारकों को दृष्टिगोचर करवाए जा सकते हैं।
2. संपूर्ण डेटाबेस की प्रतिियों को बहुत सारे कंप्यूटरों के एक नेटवर्क पर भंडारित किया जाता है, जिसका तुल्यकालन (सिंक) सेकंडों के भीतर होता है।
3. कंसोर्टियम ब्लॉकचेन (consortium blockchain) सार्वजनिक और निजी ब्लॉकचेनों का मिश्रण है, जो चयनित डेटा पहुँच की अनुमति देता है।
4. गणितीय एल्गोरिदम एक बार अभिलिखित किए गए और स्वीकार किए जा चुके किसी भी डेटा के परिवर्तन या विलोपन को असंभव बना देते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
एक ई-वाणिज्य रेवेन्यू मॉडल, जहाँ विक्रेता के पास कीमत निर्धारण पर नियंत्रण तो है, किंतु विक्रेता उत्पादों का स्टॉक (stock) नहीं रखता है और इसके बदले किसी अन्य-पक्षकार आपतितर्ता (third-party supplier) को ग्राहक के ऑर्डर और लदान (shipment) संबंधी विवरण भेजता है, जो आगे सीधे ग्राहक को सामान भेज देता है; इस मॉडल को क्या कहा जाता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के वित्तीय समावेशन सूचकांक (FI-Index) के तीन मुख्य उप-सूचकांकों को सटीक रूप से दर्शाता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत के 'डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क' (ONDC) पहले के मूल उद्देश्य का सर्वोत्तम रूप से वर्णन करता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) और केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (डिजिटल रुपया) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (D) · प्रश्न देखें →
रियल-वर्ल्ड एसेट्स (RWA) टोकनाइजेशन के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1. टोकनाइज़ेशन एक प्रक्रिया है जिसमें ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए रियल वर्ल्ड एसेट्स को डिजिटल टोकन में बदला जाता है।
2. रियल वर्ल्ड एसेट्स का टोकनाइज़ेशन, 24 × 7 पहुँच प्रदान करता है, जिससे वित्तीय समावेशन का संवर्धन होता है।
3. रियल वर्ल्ड एसेट्स का टोकनाइज़ेशन, भारत में लोगों को उच्च संवृद्धि निवेश के अवसरों तक पहुँच प्रदान करेगा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
एक बॉंड जिसके आगम (proceeds) का उपयोग केवल पर्यावरणीय और सामाजिक परियोजनाओं दोनों के एक संयोजन के वित्तपोषण अथवा पुनर्वित्तपोषण के लिए किया जाता है, उसे क्या कहते हैं ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के वित्तपोषण में एम 1 एक्सचेंज (M1xchange) की भूमिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. M1xchange सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को संपार्श्विक आधारित ऋण (collateral based loans) उपलब्ध करता है ।
2. M1xchange सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए इनवाइसों (invoices) और विनिमय पत्रों (Bills of exchange) के बड़ा काटने (discounting) को सुकर बनाता है ।
3. M1xchange सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए एक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी के रूप में कार्य करता है ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
निम्नलिखित में से कौन-सा, राजकोषीय नीति के संदर्भ में 'निजी निवेश के बहिर्गमन का प्रभाव' ('Crowding Out Effect') का सटीकतम वर्णन करता है ?
2 अंक · उत्तर कुंजी: (B) · प्रश्न देखें →
दुर्लभ मृदा तत्वों (REEs) और महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स और अंतरिक्ष अनुसंधान सहित आधुनिक प्रौद्योगिक नवाचारों में दुर्लभ मृदा तत्वों (REEs) का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है ।
2. दुर्लभ मृदा तत्वों (REEs) के खनन में चीन की हिस्सेदारी सर्वाधिक है, उसके बाद भारत की हिस्सेदारी है ।
3. भारत सरकार ने महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए एक मजबूत ढांचा स्थापित करने हेतु वर्ष 2025 में राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन (NCMM) आरंभ किया ।
4. दुर्लभ मृदा तत्व 13 धात्विक तत्वों का एक समुच्चय हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
विमानन क्षेत्र में बीमा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. 'विमानन हल बीमा' (Aviation Hull Insurance) के अंतर्गत भौतिक वायुयान के साथ ही उसके मुख्य भाग (बॉडी), इंजन, और वायुयान पर विघमान उपकरण समाविष्ट होते हैं ।
2. वर्ष 1999 में, भारत सहित, 130 से अधिक राष्ट्र द्वारा अंगीकार किए गए मॉन्ट्रियल कन्वेंशन के अधीन, एयरलाइनों प्रत्येक मृतक यात्री के परिवार/नामिती को, उस परिवार के द्वारा दोष सिद्ध करने की आवश्यकता के बिना ही, क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए पूर्णत: उत्तरदायी हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
विविध समूह निधीयन (क्राउडफंडिंग) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?
1. किसी विशिष्ट परियोजना के लिए, किसी वेब-आधारित प्लेटफॉर्म या सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से अनेक निवेशकों से निधि (छोटी मात्रा) के लिए अनुरोध करना (solicitation), विविध समूह निधीयन है ।
2. लघु एवं मध्यम उद्यम (SMEs) कठोर प्रक्रियाओं से गुज़रे बिना, पूंजी की निम्न लागत पर निधियां जुटाने में समर्थ हैं ।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए :2 अंक · उत्तर कुंजी: (C) · प्रश्न देखें →
भारत में विभिन्न समितियों के संदर्भ में, निम्नलिखित विवरणों पर विचार कीजिए :
1. आर.एन. मलहोत्रा समिति - भारत में बीमा क्षेत्र का व्यापक सुधार करना - भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण
2. एल.सी. गुसा समिति - भारत में व्युत्पन्नी (डेरिवेटिव) व्यापार आरंभ करने के लिए रूपांतरा (रोडमैप) तैयार करना - भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
3. उर्जित आर. पटेल समिति - आवासीय क्षेत्र को बैंक ऋण प्रदान करने में सुधार लाने के लिए रूपांतरा (रोडमैप) तैयार करना - भारतीय रिज़र्व बैंक
4. वाई.एच. मालेगाम समिति - भारत में सूक्ष्म-वित्त क्षेत्र में सुधार लाने के लिए रूपांतरा (रोडमैप) तैयार करना - भारतीय रिज़र्व बैंक
उपर्युक्त में से किस पंक्ति/किन पंक्तियों में दिए गए सभी विवरण सही सुमेलित है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
भारत में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFCs) मांग जमा (demand deposits) स्वीकार नहीं कर सकती हैं ।
2. भारत में संचालित सभी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) में पंजीकृत होना चाहिए ।
3. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFCs) भुगतान और निपटान प्रणाली का भाग हैं और वे स्वयं के नाम आहिरित चेक जारी कर सकती हैं ।
4. जमा लेने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) के जमाकर्ताओं के लिए निक्षेप बीमा और प्रत्यय गारंटी निगम (DICGC) की जमा बीमा सुविधा (deposit insurance facility) उपलब्ध नहीं है ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →
बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. MPI का परिकलन अल्किरे-फोस्टर पद्धति (Alkire-Foster Methodology) से किया जाता है ।
2. नीति (NITI) आयोग द्वारा परिकलन किए जाने वाले MPI के कुल बारह संकेतक हैं ।
3. नीति (NITI) आयोग के MPI और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के MPI में मातृ स्वास्थ्य और बैंक खाता अभ्यनिष्ठ संकेतक (common indicators) हैं ।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?2 अंक · उत्तर कुंजी: (A) · प्रश्न देखें →